Thu. Apr 25th, 2024
शेयर करें

जल जीवन मिशन

सन्दर्भ-भारत सरकार ने ओडिशा जल जीवन मिशन के तहत 830. 85 करोड़ का अनुदान राशि जारी की गयी है।
उद्देश्य-इस मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण घर में नल से जल कनेक्शन उपलब्ध कराना।
प्रमुख तथ्य-:ओडिशा का लक्ष्य 2024 तक “हर घर जल” वाला राज्य बनाना है।
:फ़िलहाल राज्य के 85.67 लाख ग्रामीण परिवार में से 35.37 लाख परिवारों के घरों में नल से जल की आपूर्ति की है।
:ओडिशा में 17756 महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट का उपयोग कर जल की गुणवत्ता परिक्षण करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
:ओडिशा अब तक 3695 ग्राम जल और स्वछता समिति का गठन कर चूका है।
:ओडिशा में 36372 स्कूलों और 29097 आंगनवाड़ी केंद्रों में नल के पानी की आपूर्ति की गयी है।
:2021-2022 के बजटीय आवंटन में बड़े पैमाने पर 3323.42 करोड़ की वृद्धि की गयी थी।
:इसके लिए राज्य में छः कार्यान्वयन सहायता एजेंसियों को भी संचालित किया जा रहा है ताकि लोगो को इस मिशन के बारे में जागरूक किया जा सके।
क्या है जल जीवन मिशन-:इस मिशन की शुरुआत वर्ष 2019 में किया गया था जिसके अंतर्गत वर्ष 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति व्यक्ति रोज 55 लीटर जल की आपूर्ति की जाएगी।
:यह मिशन देश के सभी ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ और पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के लिए लक्षित है।
:इस मिशन को जल शक्ति मंत्रालय के तहत कार्यान्वयन किया जा रहा है जो जल के प्रति सामुदायिक दृष्टिकोण पर आधारित है।
:इस मिशन को “बॉटम अप”दृष्टिकोण के बाद विकेन्द्रकृत तरीके से कार्यान्वित किया जाता है,जिसमे स्थानीय ग्राम समुदाय योजन बनाने से लेकर कार्यान्वयन और प्रबंधन से संचालन और रखरखाव तक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *