Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2022

सन्दर्भ-प्रधानमंत्री 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2022 का उद्घाटन 10 जनवरी 2022 को करेंगे।
थीम-“आत्मनिर्भर गुजरात से आत्मनिर्भर भारत तक
प्रमुख तथ्य-:यह इस शिखर सम्मलेन का 10वा संस्करण है,जिसे 10-12 जनवरी 2022 तक गुजरात के गाँधी नगर में आयोजित किया जायेगा।
:इस सम्मलेन में 26 देशों के नेता,कारोबारी,और देश विदेश के बहुत से निवेशक भाग ले रहे है।
:यह सम्मलेन देशों और राज्यों को अपने क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजन के लिए मंच प्रदान करता है।
:वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है जिसकी परिकल्पन 2003 तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गयी थी।
:यह सम्मलेन आज ज्ञान साझा करने,व्यापार तंत्र,और समावेशी सामाजिक आर्थिक विकास के लिए रणनीतिक साझेदारी के वैश्विक मंच में से एक है।
:इस सम्मलेन में पहली बार पांच देशों-रूस,नेपाल,मॉरीशस,मोजाम्बिक,स्लोवेनिया के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष भी भाग ले रहे है।
:इस समिट के दौरान हैलीपैड प्रदर्शनी केंद्र,गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो 2022 भी आयोजित किया जायेगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *