सन्दर्भ:
: पंचायती राज मंत्रालय 5 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन में आदर्श महिला-हितैषी ग्राम पंचायत (MWFGP) पहल का शुभारंभ किया।
आदर्श महिला-हितैषी ग्राम पंचायत के बारें में:
: आदर्श महिला-हितैषी ग्राम पंचायत एक लिंग-समावेशी शासन पहल है जिसे जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा और नेतृत्व को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
: पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लांच किया गया।
: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 समारोह का हिस्सा।
: राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (SIRD&PRs) तथा UNFPA जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा समर्थित।
: इसकी मुख्य विशेषताएँ है-
- भारत भर में प्रत्येक जिले में एक आदर्श महिला-अनुकूल ग्राम पंचायत।
- लिंग-संवेदनशील शासन ढाँचा जो सुरक्षा, समानता और समावेशिता सुनिश्चित करता है।
- प्रगति और कार्यान्वयन को ट्रैक करने के लिए समर्पित निगरानी डैशबोर्ड।
- निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम।
- लिंग-संवेदनशील शासन में सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रदर्शन।
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च, 2025 को राष्ट्रव्यापी महिला ग्राम सभाएँ।