Thu. Apr 25th, 2024
मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण 2022-23मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण 2022-23 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण 2022-23 और इसके पोर्टल तथा मोबाइल एप्लीकेशन को लॉन्च किया गया।

सर्वेक्षण का उद्देश्य है:

: पंचायत विकास योजना (GPDP) के लिए भागीदारी योजना की प्रक्रिया को समर्थन देना, जो सेवा वितरण में सुधार करेगा, नागरिकता बढ़ाएगा, लोगों के संस्थानों और समूहों के गठबंधन के लिए गति प्रदान करेगा और स्थानीय स्तर पर शासन में सुधार करेगा।

मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण 2022-23:

: इस मिशन (MAS 2022-23) को सभी 2,69,253 ग्राम पंचायतों और समकक्ष निकायों में आयोजित किया जाएगा, जिनके प्रोफाइल ई-ग्राम स्वराज पर बनाए गए हैं।
: इस सर्वेक्षण में चुनाव के कारण अभी त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड कवर नहीं किये गये हैं।
: सर्वेक्षण 2022 प्रश्नावली में 21 क्षेत्रों को कवर करते हुए 183 संकेतक और 216 डेटाबिंदु हैं।
: देश भर की ग्राम पंचायतों में वार्षिक सर्वेक्षण मिशन अंत्योदय ढांचे का एक महत्वपूर्ण पहलू है।
: सर्वेक्षण प्रश्नों को पांच स्तरों में वर्गीकृत किया गया है-(i) पंचायत अवसंरचना (ii) पंचायत सेवाएं (iii) ग्राम अवसंरचना (iv) ग्राम सेवाएं तथा (v) ग्राम व्यवहार
: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच से प्रेरित मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण अंततः गरीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने में सफल हो रहा है।
: यह मिशन विभिन्न सरकारी योजनाओं के समन्वय से संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करेगा।
: इस योजना के अन्य उद्देश्यों में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास प्रक्रिया में प्रगति की निगरानी के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर वार्षिक सर्वेक्षण करना, ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण के जरिए एकत्र आंकड़ों के आधार पर पंचायतवार रैंकिंग करना और गैप रिपोर्ट बनाना है।
: यह गैप रिपोर्ट ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के लिए एक महत्वपूर्ण इनपुट के रूप में काम करती है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *