Fri. Mar 29th, 2024
एयरो इंडिया 2023 कार्यक्रम का आयोजनएयरो इंडिया 2023 कार्यक्रम का आयोजन Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) एयरो इंडिया 2023 कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

एयरो इंडिया 2023 के बारें में:

: इस 14वे एयरो इंडिया एयर शो का आयोजन 13 से 17 फरवरी, 2023 तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।
: देश में रक्षा अनुसंधान और विकास इकोसिस्टम के विभिन्न हितधारकों को एकीकृत करने का एक प्रयास है।
: एयरो इंडिया एयर शो के दौरान स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों तथा प्रणालियों के समृद्ध अनुभव को प्रदर्शित करने की योजना बनाई है।
: इस दौरान, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन स्वदेशी रूप से विकसित उत्पादों तथा प्रौद्योगिकियों की एक विस्तृत श्रृंखला दर्शाएगा।
: यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में DRDO द्वारा की गई हालिया प्रगति को प्रदर्शित करेगा।
: DRDO का पवेलियन 12 क्षेत्रों में वर्गीकृत 330 से अधिक उत्पादों का प्रदर्शन करेगा।
: इस मेगा शो में DRDO की भागीदारी एलसीए तेजस, एलसीए तेजस पीवी6, एईडब्ल्यूएंडसी-नेत्र और तपस यूएवी के उड़ान प्रदर्शन द्वारा की जाएगी।
: DRDO इस आयोजन के दौरान दो सेमिनार भी आयोजित कर रहा है।
: एयरो इंडिया इंटरनेशनल सेमिनार का 14वां द्विवार्षिक संस्करण ‘एयरोस्पेस एंड डिफेंस टेक्नोलॉजीज – वे फॉरवर्ड’ विषय पर 12 फरवरी को एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के सहयोग से सीएबीएस, डीआरडीओ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
: यह सेमिनार एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे एयरो इंडिया के प्रीक्वल के रूप में आयोजित किया जाता है।
: DRDO संगोष्ठी के दौरान विमानन और एयरोस्पेस (IWPA) में भारतीय महिला पेशेवरों को भी सम्मानित करेगा।
: दूसरा सेमिनार 14 फरवरी को DRDO के एरोनॉटिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट बोर्ड (एआरएंडडीबी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
: कार्यक्रम का विषय ‘स्वदेशी एयरो इंजनों के विकास के लिए आगे की राह सहित फ्यूचरिस्टिक एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों का स्वदेशी विकास’ है।
: एरोनॉटिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट बोर्ड की मैगजीन ‘पुष्पक 2022’ तथा DRDO एक्सपोर्ट कॉम्पेंडियम का विमोचन भी किया जाएगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *