Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

ATAL TUNNEL-IBC PURASKAR
अटल टनल को मिला आईबीसी बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पुरस्कार
Photo:Twitter

सन्दर्भ-हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में निर्मित सीमा सड़क संगठन (BRO) के इंजीनियरिंग मार्वल अटल टनल (ATAL TUNNEL) को नई दिल्ली में इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस (IBC) ‘बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट’ का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
प्रमुख तथ्य-:यह पुरस्कार 28 अप्रैल, 2022 को दिया गया।
:इस पुरस्कार को IBC के 25वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।
:प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए तीस से अधिक अत्याधुनिक अवसंरचनाओं को नामांकित किया गया था जिसमे से इसे पुरस्कृत किया गया है।
:इस रणनीतिक सुरंग को 2021 में बेस्ट प्रोजेक्ट्स फ़ॉर एक्सीलेंस इन ब्युल्ट एनवायरनमेंट के तौर पर आईबीसी की जूरी द्वारा चुना गया था।
:सशस्त्र बलों को रणनीतिक लाभ प्रदान करने के अलावा यह सुरंग हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीति जिले के निवासियों के लिए भी एक वरदान रही है।
:इस क्षेत्र में पर्यटकों के आगमन में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है।

अटल टनल के बारे में:

:न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) का उपयोग करके बनाई गई सुरंग को 03 अक्टूबर, 2020 को प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था।
:इसे एक सेमी-ट्रांसवर्स वेंटिलेशन सिस्टम से लैस किया गया है, जहाँ बड़े पंखे अलग से पूरी सुरंग में हवा प्रसारित करते हैं।
:आपात स्थिति के दौरान निकासी के लिए मुख्य कैरिजवे के नीचे सुरंग क्रॉस-सेक्शन में एक आपातकालीन सुरंग को एकीकृत किया गया है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *