Fri. Mar 29th, 2024
छठें वन अर्थ वन हेल्थ का आयोजनछठें वन अर्थ वन हेल्थ का आयोजन
शेयर करें

सन्दर्भ:

: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में छठें वन अर्थ वन हेल्थ – एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया – 2023 का आयोजन किया जा रहा है, इस अवसर पर उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री ने संबोधित भी किया।

इसका उद्देश्य है:

: वैल्यू-बेस्ड हेल्थकेयर सेवाएं प्रदान करने वाले हेल्थकेयर वर्कफोर्स के निर्यातक के रूप में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल के क्षेत्र में भारत की ताकत को प्रदर्शित करना और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा और कल्याण सेवाओं के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरना।

वन अर्थ वन हेल्थ से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से छठें वन अर्थ वन हेल्थ, एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023 को आयोजित किया जा रहा है।
: इसका आयोजन 26 और 27 अप्रैल 2023 को किया जा रहा है।
: इस दो-दिवसीय कार्यक्रम सशक्त वैश्विक स्वास्थ्य संरचना के निर्माण के लिए वैश्विक सहयोग और साझेदारी के महत्व पर जोर देता है और मूल्य-आधारित स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त करने की दिशा में काम करता है।
: यह आयोजन भारत की अध्यक्षता में जी-20 के थीम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के अनुरूप है और इसका उचित नाम ‘वन अर्थ, वन हेल्थ- एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया 2023’ रखा गया है।
: भारत से सेवाओं के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, यह अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन ज्ञान, वैश्विक एमवीटी उद्योग के प्रमुखों की भागीदारी और प्रमुख अधिकारियों, निर्णय निर्माताओं, उद्योग हितधारकों, विशेषज्ञों के बीच विशेषज्ञता, और दुनिया भर से उद्योग में पेशेवर के आदान-प्रदान के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करेगा।
: यह प्रतिभागियों को दुनिया भर में साथियों के साथ नेटवर्क बनाने, विचारों का आदान-प्रदान करने, संपर्क बनाने और मजबूत व्यावसायिक साझेदारी बनाने में सक्षम बनाएगा।
: शिखर सम्मेलन में 70 देशों के 125 प्रदर्शक और लगभग 500 मेजबान विदेशी प्रतिनिधि भाग लेंगे


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *