सन्दर्भ:
: पटेल इंजीनियरिंग ने हाल ही में नेपाल में लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना के लिए 1,593.08 करोड़ रुपये का ठेका जीता है।
लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना के बारे में:
- यह 679 MW की ‘रन-ऑफ-रिवर’ (नदी के प्रवाह पर आधारित) परियोजना है, जिसकी योजना पूर्वी नेपाल के संखुवासभा और भोजपुर ज़िलों में अरुण नदी (कोशी नदी की एक सहायक नदी) पर बनाई गई है।
- यह परियोजना ‘बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर’ (BOOT) मॉडल के तहत बनाई जाएगी।
- इस परियोजना को ‘इन्वेस्टमेंट बोर्ड नेपाल’ और SJVN (भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम) द्वारा विकसित किया जा रहा है।
- यह नेपाल में SJVN को सौंपी गई दूसरी परियोजना है; पहली परियोजना संखुवासभा ज़िले में 900 MW की ‘अरुण-3 जलविद्युत परियोजना’ थी।
- इस परियोजना में कोई जलाशय या बांध नहीं होगा, बल्कि यह ‘अरुण-3 जलविद्युत परियोजना’ का ही एक ‘टेलरेस डेवलपमेंट’ (अनुवर्ती विकास) होगा; इसका अर्थ यह है कि ‘लोअर अरुण परियोजना‘ के लिए पानी दोबारा नदी में ही प्रवेश करेगा।
- अरुण-3 जलविद्युत परियोजना:
- यह 900 MW की ‘रन-ऑफ-द-रिवर’ जलविद्युत परियोजना है, जिसे नेपाल के संखुवासभा ज़िले में अरुण नदी पर विकसित किया जा रहा है।
