Sat. Jul 27th, 2024
शेयर करें

TARAGIRI को आज लांच किया जाएगा
TARAGIRI को आज लांच किया जाएगा
Photo@Twitter

सन्दर्भ:

:प्रोजेक्ट 17A युद्धपोत – YD 12653 (TARAGIRI) को 11 सितंबर 2022 को मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई में लॉन्च किया जाएगा।

YD 12653 (TARAGIRI) के बारें में:

:इसे गढ़वाल में हिमालय पर्वत श्रृंखला के नाम पर ‘तारागिरी’ नाम दिया गया है।
:यह प्रोजेक्ट 17A श्रेणी में पांचवां युद्धपोत है।
:ये जहाज P17 फ्रिगेट्स (शिवालिक क्लास) का उन्नत संस्करण हैं।
: इसमें बेहतर स्टील्थ फीचर्स,अत्याधुनिक हथियार और सेंसर और प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम हैं।
:TARAGIRI पूर्ववर्ती लिएंडर क्लास एएसडब्ल्यू फ्रिगेट ‘तारागिरी’का पुन: अवतार है,जिसने 16 मई 1980 से 27 जून 2013 तक तीन दशकों में राष्ट्र के लिए अपनी शानदार सेवा में कई चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन देखे।
:प्रोजेक्ट 17A कार्यक्रम के अंतर्गत कुल मिलाकर 7 जहाजों में से 4 MDL में और 3 GRSE में निर्माणाधीन हैं।
:वर्ष 2019 और 2022 के बीच अब तक 4 प्रोजेक्ट 17A प्रोजेक्ट शिप (MDL और GRSE में 2 -2 ) लॉन्च किए जा चुके हैं।
:भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा P17A जहाजों को इन-हाउस डिजाइन किया गया है जो राष्ट्र की सभी युद्धपोत डिजाइन गतिविधियों के लिए अग्रणी संगठन है।
:प्रोजेक्ट 17A जहाजों के उपकरण और प्रणाली के 75% आर्डर MSME सहित स्वदेशी फर्मों को दिए जा रहे हैं,जो आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ने का प्रयास है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *