Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

IDF WDS -2022 सम्मेलन
IDF WDS -2022 सम्मेलन
Photo@indiaexpomart

सन्दर्भ:

:प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 सितंबर 2022 को IDF WDS -2022 (अंतर्राष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

इसका थीम/विषय है:

: “पोषण और आजीविका के लिए डेयरी”

IDF WDS -2022 सम्मेलन प्रमुख तथ्य:

:इस चार दिवसीय IDF WDS -2022 सम्मेलन का आयोजन 12 से 15 सितंबर 2022 तक किया जाएगा।
:इसका आयोजन इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है।
:इस तरह का पिछला सम्मेलन भारत में लगभग आधी सदी पहले 1974 में आयोजित किया गया था।
:भारतीय डेयरी उद्योग इस अर्थ में अद्वितीय है कि यह एक सहकारी मॉडल पर आधारित है, जो छोटे और सीमांत डेयरी किसानों, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाता है।
:पिछले 8 वर्षों में दूध उत्पादन में 44% से अधिक वृद्धि हुई है।
:वैश्विक दूध में भारत की हिस्सेदारी 23% है।
:प्रतिवर्ष करीब 210 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता है,जिससे 8 करोड़ डेयरी किसान सशक्त हो रहे हैं।
:इस सम्मेलन में 50 देशों के करीब 1500 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है।
:इस सम्मेलन में दुनिया के और भारतीय डेयरी हितधारक हिस्सा लेंगे, जिसमें उद्योग जगत के लीडर, विशेषज्ञ, किसान और नीति निर्माता शामिल हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *