Sat. Jul 27th, 2024
IPRD-2023IPRD-2023
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय नौसेना का वार्षिक शीर्ष-स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन – हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद (IPRD-2023)15 से 17 नवंबर 2023 के दौरान नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

इसका उद्देश्य है:

: हिंद-प्रशांत क्षेत्र के भीतर विभिन्न समुद्री रुझानों, क्षेत्रीय अवसरों और वहां उत्पन्न होने वाली चुनौतियों की समीक्षा करना और प्रमुख हितधारकों के बीच समाधान-उन्मुख संवाद के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना।

IPRD-2023 का विषय/थीम है:

: “हिंद-प्रशांत समुद्री व्यापार और कनेक्टिविटी पर भू-राजनैतिक प्रभाव”।

IPRD-2023 के बारें में:

: IPRD-2023, गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव 2023 के अनुसरण में है।
: भारतीय नौसेना द्वारा यह कॉन्क्लेव 29 से 31 अक्टूबर 2023 के दौरान गोवा में आयोजित किया गया था।
: इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना प्रमुखों और समुद्री एजेंसियों के प्रमुखों को एक मंच प्रदान करके रणनीतिक-परिचालन स्तर पर भारतीय नौसेना की सहकारी भागीदारी को पेश करना था।
: IPRD रणनीतिक स्तर पर नौसेना की अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी की प्रमुख अभिव्यक्ति है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ‘समग्र’ समुद्री सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करती है।
: IPRD के पहले दो संस्करण क्रमशः 2018 और 2019 में नई दिल्ली में आयोजित किए गए थे, जबकि 2020 को कोविड-19 के प्रकोप के कारण रद्द कर दिया गया था।
: तीसरा संस्करण 2021 में ऑनलाइन मोड में तो चौथा संस्करण 2022 में नई दिल्ली में भौतिक प्रारूप में आयोजित किया गया था।
: ज्ञात हो कि नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन (NMF) भारतीय नौसेना का ज्ञान संबंधी भागीदार और आईपीआरडी के प्रत्येक संस्करण का मुख्य आयोजक है।
: IPRD का इस वर्ष का संस्करण पिछले संस्करण पर आधारित है।
: IPRD-2023 में अंतरराष्ट्रीय भागीदारी 16 देशों के प्रतिष्ठित वक्ताओं के माध्यम से होगी।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *