सन्दर्भ:
: INS सुनयना ने ‘ओशन रिंग ऑफ योग’ विषय पर समुद्री पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में मोम्बासा, केन्या का दौरा किया।
INS सुनयना का इस दौरे से जुड़े प्रमुख तथ्य:
: INS सुनयना का यह दौरा 20-23 जून 2023 तक चला।
: दोनों नौसेनाओं ने साझेदारी में एक समुद्री अभ्यास का आयोजन किया।
: इस दौरे के तहत संपूर्ण विश्व को एक साथ लाने की दिशा में योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
: 21 जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना कर्मियों और केन्याई रक्षा बलों की भागीदारी में एक संयुक्त योग सत्र का आयोजन किया गया।
: भारत और केन्या की नौसेनाओं के चालक दलों ने बंदरगाह फेज के दौरान अग्निशमन और डैमेज कंट्रोल, बोर्डिंग अभ्यास, असंयमित खतरा सिमुलेशन तथा वीबीएसएस का अभ्यास किया।
: भारतीय नौसेना की सामाजिक आउटरीच गतिविधियों और सामुदायिक कल्याण के अनुरूप, मोम्बासा में एक अनाथालय में रसद का वितरण किया गया।
: मोम्बासा से प्रस्थान होते समय INS सुनयना ने केन्या नौसेना के जहाज जसीरी के साथ पैसेज अभ्यास (पासेक्स) किया।
: मोम्बासा की यात्रा भारत और केन्या के बीच मजबूत एवं दीर्घकालिक संबंधों की पुष्टि करती है तथा समुद्री क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूती प्रदान करेगी।