Thu. Mar 28th, 2024
शेयर करें

Rosa Bonheur
Google ने रोज़ा बोनहेर का बनाया

सन्दर्भ-Google आज डूडल रूप में कैनवास पर भेड़ के झुंड को चित्रित करते हुए रोजा बोनहेर की एक एनिमेटेड छवि बनाकर फ्रांसीसी चित्रकार रोजा बोनहेर का 200वां जन्मदिन मना रहा है।
प्रमुख तथ्य-रोजा बोनहेर का जन्म आज ही के दिन 1822 में फ्रांस के बोर्डो में हुआ था।
:उनकी प्रारंभिक कलात्मक शिक्षा उनके पिता ने दी थी,जो एक साधारण लैंडस्केप पेंटर थे।
:1840 में रोज़ा बोनहेर की प्रतिष्ठा पशु चित्रकार और मूर्तिकार के रूप में बढ़ी थी।
:1841-1853 तक उनके कई कार्यों को पेरिस सैलून में प्रदर्शित किया गया था।
:1853 में ही उनकी पेटिंग “द हॉर्स फेयर” ने उन्हे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
:इस पेंटिंग में पेरिस में आयोजित घोड़े के बाजार को प्रदर्शित किया गया था।
:इस पेंटिंग के लिए 1865 में फ़्रांसीसी महारानी यूजनी ने रोज़ा बोनहेर को देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार बोनहेर द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया था।
:इस पेंटिंग को उनके सबसे प्रसिद्द काम के रूप में न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में प्रदर्शित किया गया है।
:2008 में रोजा बोनहेर की एक कृति “मोनार्क्स ऑफ़ द फ़ॉरेस्ट” को नीलामी में 2,00,000 डॉलर से अधिक में बेचा गया था।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *