Fri. Apr 19th, 2024
शेयर करें

CWG 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन
CWG 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन
Photo:Twitter

सन्दर्भ:

: CWG 2022,बर्मिंघम, 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का कल 8 अगस्त 2022 को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।

CWG 2022 प्रमुख तथ्य:

:CWG 2022 का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 के बीच किया गया।
:11 दिन तक चले इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों से आए खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरीं।
:22वें CWG 2022 में कुल 72 देशों के 5000 से ज्यादा एथलीटों ने भाग लिया:
:राष्ट्रमंडल खेलों का 23वां सीजन मार्च 2026 में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के पांच शहरों में आयोजित किया जाएगा
:भारत 61 पदकों के साथ CWG 2022 की पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
:भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत 61 पदक जीते और वह ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कनाडा के बाद चौथे स्थान पर रहा।

:ऑस्ट्रेलिया ने कुल 178 पदक जीते जिसमे 67 गोल्ड, 57 सिल्वर, 54 ब्रॉन्ज मेडल है।
:वहीं इंग्लैंड ने कुल 176 पदक जीते जिसमे 57 गोल्ड, 66 सिल्वर, 53 ब्रॉन्ज मेडल है।
:जबकि कनाडा ने कुल 92 पदक जीते जिसमे 26 गोल्ड, 32 सिल्वर, 34 ब्रॉन्ज मेडल है।
:भारतीय खिलाड़ियों ने 49 सिंगल्स और 12 टीम इवेंट में पदक जीते।
:चोट के कारण नीरज चोपड़ा इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाए थे।
:कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को अपना पहला पदक वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने दिलाया।
:भारत को 61वां व अंतिम मेडल 11वें दिन पुरुष हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल के रूप में दिलाया।
:कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में यह भारत का तीसरा सिल्वर मेडल है।
:भारत के नाम कुल 22 स्वर्ण पदक रहे,जो 2018 गोल्डकोस्ट खेलों से 4 कम हैं,लेकिन इस बार निशानेबाजी खेलों का हिस्सा नहीं थी,गोल्ड कोस्ट में निशानेबाजों ने 7 स्वर्ण पदक जीते थे।
:भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सबसे ज्यादा मेडल कुश्ती (Wrestling) में मिले,भारतीय पहलवानों ने कुश्ती में 12 मेडल जीते जिसमें 6 गोल्ड,1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल है।
:ओवरऑल कॉमनवेल्थ के इतिहास को देखें तो यह भारत का अब तक का किसी भी कॉमनवेल्थ सीजन में पांचवां बेस्ट परफॉर्मेंस रहा है।
:भारत ने अब तक किसी एक कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा 101 मेडल जीते हैं,यह उपलब्धि दिल्ली 2010 कॉमनवेल्थ में हासिल की थी,तब भारत मेडल टैली में दूसरे स्थान पर था।
:भारत किसी भी कॉमनवेल्थ सत्र में 70 या उससे ज्यादा मेडल नहीं जीत सका है,इसके साथ ही भारत अब तक किसी भी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल टैली में नंबर-1 की पोजिशन पर नहीं आया है।
:भारत का दूसरा बेस्ट परफॉर्मेंस 2002 के मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ में रहा था,तब भारत 30 गोल्ड सहित कुल 69 मेडल जीते थे.उस समय भी भारत चौथे नंबर पर रहा था,इसके अलाव भारत ने 2018 गोल्डकोस्ट में 66 मेडल प्राप्त किया था।

भारत का CWG में सफल प्रदर्शन:

क्रम सं CWG गोल्ड मेडल कुल मैडल मेडल टैली 
1 2010 दिल्ली 38 101 2nd
2 2002 मैनचेस्टर 30 69 4th
3 2014 ग्लास्गो 15 54 5th
4 2018 गोल्ड कोस्ट 26 66 3rd
5 2022 बर्मिंघम 22 61 4th


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *