Sun. May 19th, 2024
शेयर करें

भारत-अमेरिका संयुक्त अभ्यास Ex Vajra Prahar 2022 का आयोजन
भारत-अमेरिका संयुक्त अभ्यास Ex Vajra Prahar 2022 का आयोजन
Photo:Twitter

सन्दर्भ:

:भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष सैन्य बलों के बीच सैन्य अभ्यास Ex Vajra Prahar 2022 स्पेशल फोर्सेज ट्रेनिंग स्कूल (SFTS), बकलोह (हिमाचल प्रदेश) में शुरू हो गया।

Ex Vajra Prahar 2022 का उद्देश्य है:

: दोनों देशों के विशेष बलों के बीच संयुक्त मिशन योजना और परिचालन रणनीतियों जैसे क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ परिपाटियों और अनुभवों को साझा करने के साथ ही अंतर संचालन में सुधार करना है।

Ex Vajra Prahar 2022 प्रमुख तथ्य:

:इस 13वें संस्करण का आयोजन 8 अगस्त 2022 से आरंभ हो चूका है।
:इस वार्षिक सैन्य अभ्यास की मेजबानी भारत और अमेरिका बारी-बारी से करते रहे हैं।
:इसका 12वां संस्करण अक्टूबर, 2021 में ज्वाइंट बेस लेविस मैकॉर्ड, वाशिंगटन (USA) हुआ था।
:21 दिन तक चलने वाले इस अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त रूप से पहाड़ी इलाकों में पारम्परिक और गैर पारम्परिक परिदृश्यों में आतंकवाद रोधी अभियानों, वायु आधारित अभियानों की एक विशेष श्रृंखला में संयुक्त प्रशिक्षण, योजना और कार्यान्वयन किया जाएगा।
:यह संयुक्त अभ्यास दोनों देशों के विशेष बलों के बीच पारम्परिक मैत्रीपूर्ण तालमेल को मजबूत बनाने के साथ ही भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में सुधार की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है।
: इस सैन्य अभ्यास में अमेरिकी दल का प्रतिनिधित्व यूएस स्पेशल फोर्सेज के फर्स्ट स्पेशल फोर्सेज ग्रुप (SFG) और स्पेशल टैक्टिक्स स्क्वाड्रन (STF) के जवानों ने किया और भारतीय सैन्य दल का गठन एसएफटीएस की अगुआई में विशेष सैन्य बलों को निकालकर किया गया था।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *