Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

AAHAR-2022-PRAGATI MAIDAN-ITPO-APEDA
APEDA द्वारा आहार-2022 के 36 वें संस्करण का आयोजन
Photo:AAHAR

सन्दर्भ-कृषि तथा प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ( APEDA ) भारत व्यापार संवर्धन संगठन ( ITPO) के सहयोग से प्रगति मैदान में एशिया के सबसे बड़े B2B अंतरराष्ट्रीय खाद्य तथा आवभगत मेला “आहार (AAHAR) 2022” का आयोजन कर रहा है।
थीम है-निर्यात के लिए जीआई-भौगोलिक संकेतक (GI-Geographical Indication ) उत्पादों को बढ़ावा देना।
प्रमुख तथ्य-इसका आयोजन 26 से 30 अप्रैल 2022 तक किया जा रहा है।
:एशिया के सबसे बड़े खाद्य मेले में एपीडा (APEDA) पैवेलियन के तहत 80 से अधिक निर्यातक भाग लेंगे।
:प्रधानमंत्री के ” लोकल फॉर वोकल” तथा “आत्म निर्भर भारत” की अपील को ध्यान में रखते हुए एपीडा ‘‘ भौगोलिक संकेतक उत्पाद” की थीम के साथ इसका आयोजन कर रहा है।
:इस समय एपीडा जीआई प्रमाणित कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
:जी आई रजिस्ट्री द्वारा जीआई के रूप में 150 से अधिक खाद्य तथा कृषि उत्पादों को पंजीकृत किया गया है जिसमें से मार्च, 2022 तक 123 जीआई उत्पाद एपीडा के वर्ग के तहत आते हैं।
:इसके अतिरिक्त एपीडा कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जैविक विश्व कांग्रेस,बायोफैच इंडिया आदि जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों का भी आयोजन करता है।
:कृषि उत्पादों की विभिन्न श्रेणियों (जीआई उत्पाद प्रसंस्कृत खाद्य,जैविक,फ्रोजेन खाद्य उत्पाद,मोटे अनाज आदि शामिल हैं।) के 80 से अधिक निर्यातक एपीडा पैवेलियन के तहत भाग ले रहे हैं।
:इसके अतिरिक्त,एपीडा ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र,हिमालयी राज्य,महिला उद्यमियों,एफपीओ,एफपीसी तथा स्टार्ट अप्स से संबंधित निर्यातकों के लिए विशिष्ट क्षेत्र निर्धारित किए गए।
:DGCI & S डाटा के अनुसार, कृषि उत्पादों में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 19.92% की बढोतरी हुई है और वह 50.21 बिलियन डॉलर तक पहुंच गए है।
:एपीडा (APEDA) ने 25.6 बिलियन डॉलर के बराबर के कृषि तथा प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात कर इतिहास रच दिया है जो 50 बिलियन डॉलर के भारत के कुल कृषि निर्यातों का 51% है।

पंजीकरण के लिए क्लिक करें


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *