Mon. Apr 20th, 2026
भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूलभारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल
शेयर करें

सन्दर्भ:

: कैबिनेट ने ”भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल’ (BMI पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसमें सतत समुद्री बीमा कवरेज की सुविधा के लिए 12,980 करोड़ रुपये की संप्रभु गारंटी दी गई है।

भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल के बारें में:

  • घरेलू बीमा पूल वैश्विक उथल-पुथल, भू-राजनीतिक अस्थिरता का समाधान करता है और बाहरी बीमा पर भारतीय जहाजों की निर्भरता को कम करता है।
  • मंत्रिमंडल ने निरंतर समुद्री बीमा कवरेज सुनिश्चित करने के लिए ₹12,980 करोड़ की संप्रभु गारंटी के साथ ‘भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल’ (BMI पूल) के गठन को मंजूरी दी।
  • इस घरेलू बीमा पूल का मकसद वैश्विक उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच विदेशी बीमाकर्ताओं (IGP&I क्लबो) पर निर्भरता कम करना है।
  • BMI Pool उन जहाज़ों को कवर करेगा जिन पर भारतीय झंडा लगा है या जो भारतीय नियंत्रण में हैं, और साथ ही उन जहाज़ों को भी जो भारतीय बंदरगाहों से आ रहे हैं या वहाँ जा रहे हैं- इसमें अस्थिर समुद्री गलियारों से होकर गुज़रना भी शामिल है।
  • इससे किफायती और निरंतर समुद्री बीमा की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे भारत के व्यापार प्रवाह की सुरक्षा होगी।
  • इसमें सभी प्रमुख समुद्री जोखिम शामिल होंगे: हुल एंड मशीनरी (Hull & Machinery), कार्गो, प्रोटेक्शन एंड इंडेम्निटी (P&I) तथा युद्ध जोखिम ।
  • आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा, प्रतिबंधों के प्रति मजबूती (sanctions resilience) और संप्रभु नियंत्रण सुनिश्चित होगा, साथ ही देश में समुद्री बीमा अंडरराइटिंग और क्लेम निपटान की विशेषज्ञता विकसित होगी।

शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *