सन्दर्भ:
: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, नेशनल SC-ST हब स्कीम के ज़रिए समावेशी उद्यमिता को बढ़ावा दे रहा है।
नेशनल SC-ST हब स्कीम के बारें में:
- इसे 2016 में शुरू किया गया था।
- यह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of Micro, Small & Medium Enterprises) की प्रमुख योजनाओं में से एक है।
- इसका मकसद अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उद्यमियों की क्षमता बढ़ाना और SC-ST आबादी के बीच “उद्यमिता संस्कृति” को बढ़ावा देना है।
- इसे लागू करने वाली संस्था: इसे नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSIC) द्वारा लागू किया जाता है।
- NSSH योजना प्लांट और मशीनरी/उपकरण खरीदने; क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण, बाजार से जुड़ाव, प्रदर्शनियों में भाग लेने में मदद, क्रेडिट, उद्यम पंजीकरण और GeM पर ऑनबोर्डिंग में सहायता करती है।
- योजना के कार्य:
- SC/ST के स्वामित्व वाली इकाइयों को केंद्र/राज्य सरकारों, CPSEs और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा की जाने वाली कुल खरीद के 4% हिस्से में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना।
- SC/ST के स्वामित्व वाली इकाइयों को सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जागरूक करने, प्रोत्साहित करने और सक्षम बनाने के लिए उद्योग संघों के माध्यम से रणनीति तैयार करना।
- SC/ST उद्यमियों को वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का हिस्सा बनने और ऐसे उद्यमियों के उत्पादों/सेवाओं से मेल खाने वाले विशिष्ट CPSEs से मेंटरिंग सपोर्ट (मार्गदर्शन) दिलाने में मदद करना।
- कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से मौजूदा और भावी SC/ST उद्यमियों की क्षमता का निर्माण करना।
- SC/ST से खरीद बढ़ाने के लिए CPSEs के साथ SC/ST MSEs का डेटा साझा करना।
- महत्व: ये पहल समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा दे रही हैं, आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित कर रही हैं और पूरे भारत में बेहतर अवसर पैदा करके MSME इकोसिस्टम को मजबूत कर रही हैं।
