Thu. Oct 2nd, 2025
राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारत के राष्ट्रपति, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024 (NGA 2024) प्रदान करेंगी।

राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024 के बारे में:

: इसकी स्थापना 1966 में खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की गई थी।
: राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार (जिसे 2009 तक राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार के रूप में जाना जाता था) भूविज्ञान के क्षेत्र में देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक हैं।
: उद्देश्य- भूविज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे खनिज खोज एवं अन्वेषण, खनन प्रौद्योगिकी एवं खनिज संवर्धन, मौलिक/अनुप्रयुक्त भूविज्ञान, में असाधारण उपलब्धियों और उत्कृष्ट योगदान के लिए व्यक्तियों और टीमों को सम्मानित करना।
: पात्रता- भूविज्ञान के किसी भी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला भारत का कोई भी नागरिक इस पुरस्कार के लिए पात्र है।
: यह पुरस्कार निम्नलिखित तीन श्रेणियों में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है:-

  • आजीवन उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार
  • राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार
  • राष्ट्रीय युवा भूवैज्ञानिक पुरस्कार

: वर्ष 2024 के लिए इन तीन पुरस्कार श्रेणियों के अंतर्गत 12 पुरस्कारों को अंतिम रूप दिया गया है, जिनमें 09 व्यक्तिगत और 03 टीम पुरस्कार शामिल हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *