Sat. Jul 27th, 2024
IMC 2023IMC 2023 Photo@X
शेयर करें

सन्दर्भ:

: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 7वें भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 (IMC 2023) का उद्घाटन करेंगे।

IMC 2023 का थीम है:

: ‘वैश्विक डिजिटल नवाचार’

IMC 2023 का लक्ष्य है:

: अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के विकासकर्ता, निर्माता और निर्यातक के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करना।

7वें IMC 2023 से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC 2023) एशिया का सबसे बड़ा दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी मंच है जो 27 से 29 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित होगा।
: तीन दिवसीय कांग्रेस में 5G, 6G, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसी प्रौद्योगिकियों पर प्रकाश डाला जाएगा और सेमीकंडक्टर उद्योग, हरित प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा आदि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
: देशभर में शैक्षणिक संस्थानों को 100 ‘5G यूज केस लैब्स’ प्रदान किया जाएगा।
: ‘100 5Gलैब पहल’, 5G अनुप्रयोगों के विकास को प्रोत्साहित करके 5G तकनीक से जुड़े अवसरों को साकार करने का एक प्रयास है।
: यह पहल देश में 6G-तैयार शैक्षणिक और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के निर्माण के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
: इस वर्ष, IMC एक स्टार्टअप कार्यक्रम ‘एस्पायर’ शुरू कर रहा है।
: यह कार्यक्रम नई उद्यमिता पहल और सहयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टार्टअप, निवेशकों और स्थापित व्यवसायों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देगा।
: IMC 2023 में लगभग 22 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे, जिनमें लगभग 5000 CEO  स्तर के प्रतिनिधि, 230 प्रस्तुतिकर्ता, 400 स्टार्टअप और अन्य हितधारक शामिल होंगे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *