Sun. May 19th, 2024
शेयर करें

VISHVA PARYAVARAN DIWAS-2022-WORLD ENVIRONMENT DAY-5TH JUNE
5 जून: आज है विश्व पर्यावरण दिवस

सन्दर्भ-पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है।
2022 की थीम है-Only One Earth’‘ यानी केवल एक पृथ्वी।
प्रमुख तथ्य-पहली बार पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 में हुई थी।
:इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था।
:वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया गया था।
:इसी चर्चा के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस का सुझाव भी दिया गया।
:पर्यावरण दिवस को सबसे पहले स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित पर्यावरण सम्मेलन में मनाया गया,इस सम्मेलन में 119 देशों में भाग लिया था।
:यह हर साल एक अलग देश द्वारा आयोजित किया जाता है।
:जैसे भारत ने ‘प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं’ विषय के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के 45वें दिवस की मेजबानी की।
:पिछले साल विश्व पर्यावरण दिवस समारोह ने पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (2021-2030) पर संयुक्त राष्ट्र दशक की शुरुआत भी की थी।
:भारत भी पर्यावरण संरक्षण के लिए 19 नवंबर 1986 में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू किया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *