Sat. Apr 20th, 2024
शेयर करें

VISHVA DUGDH DIWAS-WORLD MILK DAY
1st जून: आज है विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day)

सन्दर्भ-संयुक्त राष्ट्र के खाद्य औऱ कृषि संगठन (FAO) विभाग द्वारा हर वर्ष 1st जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) के रूप में मनाया जाता है।
उद्देश्य है:

:डेयरी क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों के प्रति लोगो में जागरूकता और ध्यान आकर्षित करने हेतु।

प्रमुख तथ्य-इस दिन को मनाने की शुरुआत सन् 2001 में हुई थी।
:दूध इस समय दुनियाभर में लगभग एक अरब लोगों की आजीविका का स्रोत्र है।
:दूध के महत्व को समझने के लिए कई सारे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
:भारत 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाता है क्योकि इस दिन वर्गीज कुरियन का जन्मदिन है,जिन्हे भारत में दुग्ध क्रांति का जनक (Father of the White Revolution) कहा जाता है।
:1970 में ऑपरेशन फ्लड आरम्भ किया गया था,जिसका उद्देश्य था देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता को दोगुना कर देना।
:भारत विश्व का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है जो 22% का वैश्विक उत्पादन करता है।
:इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका,चीन,पाकिस्तान और ब्राज़ील आते हैं।
:पिछले तीन दशकों में दुनिया में दूध के उत्पादन में 59% की वृद्धि हुई है।
:1988 में 530 मिलियन टन का उत्पादन और 2018 में 843 मिलियन टन तक का उत्पादन हुआ था।
:जिन देशों में सबसे अधिक दूध की कमी है वो है – चीन, इटली, रूस, मैक्सिको, अल्जीरिया और इंडोनेशिया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *