Fri. Apr 19th, 2024
शेयर करें

ग्‍लोबल स्किल समिट 2022
ग्‍लोबल स्किल समिट 2022
Photo@PIB

सन्दर्भ:

: केन्‍द्रीय मंत्री श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने 13वीं फिक्की ग्‍लोबल स्किल समिट 2022 का उद्घाटन किया।

इसका थीम/विषय था:

: “शिक्षा से रोजगार तक – इसे संभव बनाना”

ग्‍लोबल स्किल समिट 2022 के बारें में:

: शिखर सम्मेलन प्रमुख हितधारकों को रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने और 21वीं सदी के कौशल पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने में मदद करने वाली सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एक मंच पर एक साथ लाएगा।
: भारत के कौशल इकोसिस्‍टम को और अधिक जीवंत बनाने के लिए कौशल का लाभ उठाने हेतु यह मंच जरुरी है।
: नई पीढ़ी का कौशल विकास एक राष्ट्रीय आवश्यकता है,जो आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है।
: देश की कुल जनसंख्‍या में काम करने वालों का अनुपात अधिक है।
: देश की अर्थव्यवस्था को अधिक उत्पादक और मजबूत बनाने के लिए, भारत को अपने कार्यबल को अधिक उत्पादक बनाना होगा।
: श्रम कानूनों का सरलीकरण और एप्रेंटिसशिप जैसी पहल देश के कार्यबल को और अधिक जोशपूर्ण बनाने में एक लंबा सफर तय करेगी।
: अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट से आगामी डिजिटल विश्वविद्यालय तक, हम शिक्षा और कौशल इकोसिस्‍टम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए अनेक पहल और नीतिगत सुधार किए जा रहे हैं।
: शिक्षा और कौशल क्षेत्र में और परिवर्तन लाने के लिए एक मजबूत शिक्षा-उद्योग-नीति निर्माता संपर्क बनाने और सामूहिक दृष्टिकोण के साथ काम करने की जरुरत है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *