Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

हैदराबाद में प्रथम ओपन रॉक संग्रहालय

सन्दर्भ-: हाल ही में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद में पहले ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन किया है।
:इस संग्रहालय का उद्घाटन CSRI राष्ट्रीय भू भौतिकीय अनुसन्धान संस्थान यानी एनजीआरआई के परिसर में किया गया है।
उद्देश्य- कई अज्ञात तथ्यों के बारे में जनता को शिक्षित और जागरूक करना।
प्रमुख तथ्य-:इस संग्रहालय में भारत के विभिन्न हिस्सों से लाई गई विभिन्न प्रकार की चट्टानों को प्रदर्शित किया गया है।
:संग्रहालय में प्रदर्शित चट्टानों को उड़ीसा,उत्तराखंड,तमिलनाडु,जम्मू और कश्मीर,झारखंड और अन्य राज्यों से लाया गया है।
:इसमें प्रदर्शित चट्टानों की 3.3 बिलियन वर्ष से लेकर लगभग 55 मिलियन वर्ष तक है।
:यह चट्टानें पृथ्वी की सतह से 175 किलोमीटर दूर स्थित गहरे हिस्सों से संबंधित है।
:इस अवसर पर लखनऊ और देहरादून शहरों के भूकंप के मानचित्र भी जारी किए गए हैं।
: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के साथ अपना 80वां स्थापना दिवस मनाएगा।
:एनजीआरआई,सीएसआईआर की एक अनुसंधान प्रयोगशाला है।
:यह संग्रहालय पृथ्वी की संरचना को आकार देने के लिए जिम्मेदार प्रक्रियाओ को समझने में भी मदद करेगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *