Fri. Apr 19th, 2024
शेयर करें

स्वच्छ भारत 2.0
स्वच्छ भारत 2.0
Photo@nyksindia

सन्दर्भ:

: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक महीने के राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छ भारत 2.0’ अभियान की घोषणा की है।

इसका उद्देश्य है:

: भारत को स्वच्छ बनाने को लेकर जागरूकता बढ़ाने, लोगों को संगठित करने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु।

स्वच्छ भारत 2.0 का आयोजन:

: इसका आयोजन 1 से 31 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा।
: इस आयोजन की शुरुआत प्रयागराज से किया जाएगा।
: पांच प्रणों में शामिल साफ-सफाई की बहुत अहम भूमिका है अतः स्वच्छ भारत 2.0 नागरिकों की प्राथमिकता है।
: इस पहल में विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और पृष्ठभूमि के लोग एक साथ काम करेंगे और इन लोगों द्वारा पूरी तरह से स्वैच्छिक आधार पर कचरे की सफाई की जाएगी।
: स्वच्छ भारत 2.0 कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) से जुड़े युवा मंडलों और राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी संस्थाओं के नेटवर्क के जरिए देश भर के 744 जिलों के 6 लाख गांवों में किया जा रहा है।
: यह एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि ये लोगों को स्वच्छता के महत्व का एहसास कराने का एक प्रयास है।
: यह देश के हैप्पीनेस इंडेक्स में भी अपना योगदान देगा।
: पिछले वर्ष 75 लाख किलो प्लास्टिक कचरे के निस्तारण का लक्ष्य न सिर्फ हासिल किया गया, बल्कि उससे भी ज्यादा का निस्तारण किया गया।
: इस साल युवा कार्यक्रम विभाग ने 1 करोड़ किलो प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने और निपटाने का लक्ष्य रखा है।
: यह अभियान “स्वच्छ काल: अमृत काल” का मंत्र भी देगा और जन भागीदारी के माध्यम से इस कार्यक्रम को एक जन आंदोलन में तब्दील कर देगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *