Sat. Apr 20th, 2024
शेयर करें

पर्यटन पर्व – 2022
पर्यटन पर्व – 2022
Photo@Twitter

सन्दर्भ:

: आजादी का अमृत महोत्सव के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह के हिस्से के रूप में, पर्यटन मंत्रालय ‘पर्यटन पर्व – 2022’ (पर्यटन महोत्सव) का आयोजन कर रहा है।

इसका उद्देश्य है:

: घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना।

‘पर्यटन पर्व – 2022’ के बारे में:

: इसका आयोजन पर्यटन मंत्रालय 30 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर 2022 के दौरान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय में करेगा।
: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन पर आधारित एक पहल है ‘पर्यटन पर्व’.
: प्रधानमंत्री ने सभी भारतीयों से 2022 तक पूरे भारत में कम से कम 15 पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की अपील की थी।
: मुंबई में ‘पर्यटन पर्व – 2022’ का आयोजन महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव – की विविध संस्कृति, कला, शिल्प एवं व्यंजनों को प्रदर्शित करने के लिए किया जा रहा है।
: इस आयोजन से इस क्षेत्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में मुंबईकरों की समझ और भी बेहतर होगी।
: भारत के विभिन्न पर्यटन उत्पादों, व्यजनों, विरासत और संस्कृति के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से इस आयोजन को बढ़ावा दिया जाता है।
: ‘पर्यटन पर्व’ विशेष रूप से युवाओं को जागरूक करने के लिए ‘पर्यटन पर्व’ घरेलू पर्यटकों पर ध्यान केन्द्रित करेगा।
: ‘पर्यटन पर्व’ में इस वर्ष भाग लेने के लिए विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा।
: छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय में 30 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर, 2022 के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
: आम जनता के लिए यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक तीन दिनों के लिए खुला है और इसमें प्रवेश निःशुल्क है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *