Sat. Apr 20th, 2024
शेयर करें

“स्टार्टअप इंडिया” में “बैंगनी क्रांति”

सन्दर्भ-केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने कहा कि “स्टार्टअप इंडिया” में “बैंगनी क्रांति” और जम्मू और कश्मीर का योगदान है।
प्रमुख तथ्य-इस पहल की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा 2016 में किया गया था।
:अरोमा मिशन या बैंगनी क्रांति की शुरुआत केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद(CSIR) द्वारा किया गया।
:CSIR ने जम्मू स्थित अपने प्रयोगशाला “इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंटीग्रेटिव मेडिसिन”(IIIM) माध्यम से जम्मू और कश्मीर के कई जिलों में उच्च मूल्य की जरुरी तेल वाली अरोमा/लैवेंडर की खेती की शरुआत किया था।
:अरोमा/लैवेंडर की खेती कृषिगत स्टार्टअप के लिए कृषि क्षेत्र में एक बेहतर विकल्प बन गई है,और अब यह पुरे देश के कृषको को आकर्षित कर रहा है।
:CSIR ने अरोमा मिशन के पहले चरण के पुरे होने के साथ ही दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है।
:पहले चरण में CSIR ने 6000 हेक्टेयर भूमि पर खेती में मदद की थी,46 आकांक्षी जिलों में संचालित किया गया और 44 हजार से अधिक लोगो को प्रशिक्षण भी दिया गया।
:अरोमा मिशन के दूसरे चरण में पुरे देश के 75 हजार से अधिक किसान परिवारों को लाभ पहुंचने के उद्देश्य से 45 हजार से अधिक कुशल मानव संसाधनों को इसमें शामिल किया जायेगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *