सन्दर्भ-नीति आयोग का महिला उद्यमिता मंच “वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स(WTIA)” का आयोजन कर रहा है।
प्रमुख तथ्य-:इस अवार्ड्स के 5वें संस्करण का आयोजन आज 21 मार्च 2022 को किया जा रहा है।
:इसे आज़ादी के अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
:यह अवार्ड 75 महिलाओं को सशक्त और समर्थ भारत के लिए उनके योगदान के उत्सव मनाने के लिए दिए जाएंगे।
:एकजुटता और गठबंधन के प्रदर्शन में यह पुरस्कार महिलाओं के समान रूप से असाधारण समूह द्वारा दिया जाएगा।
:वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स देश महिलाओं का नेतृत्व करने और बदलाव करने वालों के सराहनीय और महत्वपूर्ण प्रयासों को उजागर करने के लिए नीति आयोग वार्षिक पहल है।
:इस गठबंधन में विभिन्न क्षेत्रों की असाधारण महिलाएं शामिल है।
:इस अवार्ड में स्पोर्ट्स में असाधारण प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ी भी भाग ले रही है जैसे कर्णम मलेश्वरी,शाइनी विल्सन,लवलीना बोर्गोहेन,मानसी जोशी,प्रणति नाइक,सिमरनजीत कौर इत्यादि,साथ ही महिला रक्षा अधिकारी भी हिस्सा ले रही है।
:महिला उद्यमिता मंच (WEP) एंथम लिखने,संगीत और आवाज देने वाले कैलाश खेर भी इसमें हिस्सा लेंगे।
:इसके लिए 1 अक्टूबर 2021 से 21 फ़रवरी 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
:इस अवार्ड को विभिन्न श्रेणियों के तहत प्रदान किया जाता है।
1-सार्वजानिक और सामुदायिक सेवा
2-विनिर्माण तथा गैर विनिर्माण क्षेत्र
3-जलवायु कार्रवाई
4-डिजिटल नवाचार
5-कला,संस्कृति और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना
6-आर्थिक विकास को सक्षम करने वाले वित्तीय उत्पाद
महिला उद्यमिता मंच (WEP)-यह एक समूहक मंच है जिसका उद्देश्य है महिलाओं के लिए उद्यमशीलता इकोसिस्टम को प्रेरित करना और सूचना विषमता को।
:यह मंच उद्योग संबंधों को मजबूत करने और मौजूदा कार्यक्रमों और सेवाओं के बारें में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करता है ताकि महिला नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए एक जीवंत इकोसिस्टम का निर्माण किया जा सके।
:अभी तक इस मंच के द्वारा 77 कार्यक्रम और आयोजन के माध्यम से 900 से अधिक उद्यमियों को लाभ प्राप्त हुआ है।