Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

GKVIDYA प्रत्येक सप्ताह का करेंट अफेयर्स क्विज़ 2021 जारी करता है यह अपने आप को परखने के लिए बेहतर युक्तियों में से एक है जिससे आप अपनी तयारी को सुद्रिढ़ कर पाये। इस क्विज को ,HPPSC,HPSC SSC, IBPS, बैंकिंग, UPPSC,RPSC,MPPSC,BPSC,रेलवे,डिफेन्स जैसी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए उपयोगी होगी।

Results

Table of Contents

शेयर करें


शेयर करें
शेयर करें


शेयर करें

#1. हाल ही में गूगल ने किस भारतीय सेल जीवविज्ञानी पर डूडल बनाया था

Ans-A.डॉक्टर कमल रणदिवे

प्रसिद्द सेल जीव वैज्ञानिक डॉक्टर कमल रणदीवे की 104वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर मनाया।यह डूडल भारत के मेहमान कलाकार इब्राहिम रयिंताकथ ने बनाया।भारतीय महिला वैज्ञानिक संघ(IWSA ) की स्थापना की,पद्मभूषण से सम्मानित किया।CRC में देश की पहली ऊतक संस्कृति प्रयोगशाला की स्थापना की।

#2. अंडर -23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन कहां किया गया

Ans-B.बेलग्रेड (सर्बिया)

अंडर -23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन बेलग्रेड में किया गया जहाँ भारत ने कुल 5 पदक जीते जिसमे 1 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल थे,इसमें
रजत पदक की विजेता रही मध्य प्रदेश की शिवानी पवार जिसने 50 किग्रा भार वर्ग में पदक प्राप्त की।

#3. द सिनेमा ऑफ सत्यजीत रे पुस्तक के लेखक है

Ans-C.भास्कर चट्टोपाध्याय

यह सत्यजीत रे के जीवन के बारे में विवरण देती है इसे वेस्टलैंड ने प्रकाशित किया है।

#4. हाल ही में प्रकाशित नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में कितने लोगों के पास कोई स्वास्थ्य बीमा नहीं है

Ans-D.40 करोड़

नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में लगभग 30% भारतीय आबादी यानि 40 करोड़ लोगो के पास अभी भी स्वास्थ्य बीमा नहीं है

#5. ई-सेटलमेंट योजना किसके द्वारा शुरू की गयी है

Ans-A.CBDT

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने(CBDT) ने छोटे कर दाताओं से जुड़े विवादों को निपटाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गयी है,यह योजना 1 नवंबर 2021 से प्रभावी हो गयी है।इस योजना के तहत एक अंतरिम बोर्ड आवेदनों के निस्तारण पर निर्णय करेगा,साथ ही इस बोर्ड को सेटलमेंट बोर्ड से भेजी जाने वाली याचिकाओं को भी देखना होगा।

#6. 2020 पद्मपुरस्कार में कितने लोगो को पद्मविभूषण प्रदान किया गया

Ans-B.4

8 नवंबर 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुल 73 पद्म पुरस्कार प्रदान किये,जिनमे से कुछ मरणोपरांत भी दिए गए।
इनमे 4 पद्म विभूषण,8 पद्म भूषण और 61 पद्म श्री पुरस्कार पुरस्कार शामिल थे।पद्म विभूषण प्राप्त करने वाले व्यक्ति है -श्री छन्नू लाल मिश्रा,जॉर्ज फर्नांडीज,सुषमा स्वराज और अरुण जेटली

#7. 31वें हुनर हाट का आयोजन उत्तर प्रदेश के किस जिले में किया जा रहा है

Ans-C.मथुरा

यह 31वा हुनर हाट है यह भारत की सदियों पुरानी पारंपरिक एवं पैतृक कला तथा शिल्प को बढ़ावा देने उसे संरक्षित करने और उसके बाजार तथा अवसर उपलब्ध करने के लिए एक उचित मंच है,इसके माध्यम से स्वादेशी एवं वोकल फॉर लोकल अभियान को मजबूती दी जा रही है।

#8. हाल ही में चर्चा में रहे संकल्प गुप्ता किस खेल से सम्बंधित है

Ans-D.शतरंज

हाल ही में महाराष्ट्र के संकल्प गुप्ता ने भारत के 71 में ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल किया है उन्होंने यह उपलब्धि सर्बिया के अरान्दजेलोवाक शहर में आयोजित एक शतरंज प्रतियोगिता में हासिल की है.

#9. हाल ही में यूनेस्को ने किस शहर को रचनात्मक शहर का दर्जा दिया

Ans-A.श्रीनगर

यूनेस्को(UNESCO) संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक द्वारा श्रीनगर को रचनात्मक शहर वैज्ञानिक और संस्कृत श्रीनगर शहर को अपनी रचनात्मक शहरों की सूची में शामिल कर लिया है।

#10. परियोजना -75 के तहत भारतीय नौसेना को कौन सी पनडुब्बी सौंपी गई

Ans-A.पनडुब्बी बेला

पनडुब्बी बेला परियोजना 75 के अंतर्गत निर्मित चौथी स्कॉर्पियन श्रेणी की पनडुब्बी है।ये सभी पनडुब्बी कलावरी,पनडुब्बी बाग़ीर,पनडुब्बी बाग़ीर भी स्कॉर्पियन श्रेणी की पनडुब्बी है।पनडुब्बी बेला का निर्माण- फ्रांस के मैसर्स नेवल ग्रुप के सहयोग से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया।

#11. एडेप्टेशन गैप रिपोर्ट-2021 का कौन सा संस्करण जारी किया गया

Ans-A.पांचवा संस्करण

ग्लासगो में चल रहे COP-26 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम(UNEP) द्वारा एडेप्टेशन गैप रिपोर्ट(AGR) का छठा संस्करण 2021 जारी किया गया,जिसका शीर्षक था-अडॉप्टेशन गैप रिपोर्ट 2021:द गैदरिंग स्टॉर्म।

#12. किनके जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा

Ans-C.बिरसा मुंडा

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को मनाई जाती है।बिरसा मुंडा ने मुण्डा विद्रोह (1899-1900) चलाया था

#13. ISSF प्रेसिडेंट्स कप 2021 कहां आयोजित किया गया

Ans-A.पोलैंड

ISSF प्रेसिडेंट्स कप 2021(शूटिंग में) का आयोजन पोलैंड में किया गया- भारत ने कुल 5 पदक जीते- ये खिलाड़ी है मनु भाकर,राही सरनोबत ,सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा

#14. हाल ही में दुनिया का पहला जलवायु परिवर्तन रोगी कहाँ मिला

Ans-C.कनाडा

कनाडा के एक रोगी को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत पर हॉस्पिटल लाया गया था,जहाँ इसे दुनिया का पहला जलवायु परिवर्तन से पीड़ित मरीज बताया गया है।इस समस्या का सामना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के कुटेनेज क्षेत्र के जंगलों में आग लगने के बाद कई लोगों को करना पड़ा है।

#15. गंगा कनेक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन कहाँ किया गया है

Ans-A.ग्लास्गो में

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने 8 नवंबर 2021 को स्कॉटलैंड के सबसे बड़े शैक्षणिक संस्थान सिटी ऑफ़ ग्लासगो कॉलेज में गंगा कनेक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
यह प्रदर्शनी cop-26 सम्मलेन में उपस्थित पर्यावरण हितैषियों के समक्ष गंगा नदी बेसिन में हुए विकास के स्तर को दिखाने का एक प्रयास था।

#16. न्याय विभाग ने आजादी के अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में कौन सा अभियान शुरू किया है

Ans-C.टेली लॉ ऑन व्हील

आजादी के अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में 8-14 नवंबर 2021 तक चलने वाले टेली लॉ ऑन व्हील अभियान को आरम्भ किया गया है।
इस अभियान द्वारा डिजिटल क़ानूनी सशक्तिकरण के माध्यम से सभी के लिए न्याय की पहुंच को सुनिश्चित करना

#17. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का 101 वां सदस्य देश कौन बना

Ans-D.संयुक्त राज्य अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना 30 नवंबर 2015 को पेरिस फ्रांस में cop21 सम्मेलन के दौरान की गई थी।जिसका 101वां सदस्य बना संयुक्त राज्य अमेरिका

#18. इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित समस्त सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार ने किस वेब पोर्टल को लॉन्च किया

Ans-A.ई-अमृत

भारत ने 10 नवंबर 2021 को ग्लास्गो में चल रहे cop-26 समिट के दौरान ही इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता व पोर्टल ई -अमृत को लांच कर दिया है।
ई-अमृत पोर्टल- इसका(E-AMRIT) अर्थ है-एक्सेलरेटेड ई-मोबिलिटी रिवॉल्यूशन फॉर इंडिया’ज ट्रांसपोर्टेशन है जिसे निति आयोग ने यूके सरकार के सहयोग से भारत यू के संयुक्त रोड मैप 2030 के हिस्से के रूप में विकसित किया है।

#19. IRCTC द्वारा किस स्पेशल ट्रैन की शुरूआत किया गया

Ans-B.श्री रामायण यात्रा स्पेशल ट्रैन

IRCTC यानि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कोर्पोरतीं ने 7 नवंबर को इस स्पेशल ट्रैन की शुरुआत की गयी,सरकार की धार्मिक पर्यटन और देखो अपना देश पहल को बढ़ावा देने हेतु।यह ट्रैन 16 नवंबर से शुरू होगी तथा 29 नवंबर को अपनी यात्रा पूरी करेगी 13 रात /14दिन पैकेज के साथ।
इसकी शुरुआत मदुरै से होगी और हम्पी,नाशिक,चित्रकूट,वाराणसी,प्रयागराज,श्रृंगवेरपुर,गया,सीतामढ़ी,जनकपुर इत्यादि स्टेशनो से होकर गुजरेगी।

#20. वैश्विक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक-2022 का कौन सा संस्करण जारी किया गया

Ans-C.17वां

COP-26 सम्मलेन के समय में वैश्विक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 17वा संस्करण 2022 जारी किया गया,जो क्रमवार रूप से 2005 से जारी हो रहा है।इसे जारी करता है जर्मनवाच और इसे समग्र रूप से तैयार करता न्यू क्लाइमेट इंस्टिट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क।

#21. हाल ही में भारत के किस हवाई अड्डा को प्रमुख हवाई अड्डा घोषित किया गया

Ans-D.शिरडी हवाई अड्डा

10 नवंबर 2021 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शिरडी हवाई अड्डे को एक प्रमुख हवाई अड्डा घोषित किया।इसका उद्घाटन 2 अक्टूबर 2017 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था

#22. भारत और फ्रांस सैन्य अभ्यास “युद्धाभ्यास शक्ति 21″के कौन से संस्करण का आयोजन करेंगे

Ans-A.छठे संस्करण

इस द्विवार्षिक सैन्य अभयास का आयोजन 15 -26 नवंबर से फ्रांस के फ्रीजस में भारत के साथ मैत्री सम्बन्धो के आधार पर शुरू किया जायेगा,क्योकि भारत भी 2021 में ही नौसेना और वायुसेना अभ्यास कर चूका है।इस शक्ति अभ्यास का 5वां संस्करण 2019 में भारत में राजस्थान के महाजन फील्ड रेंज में 31 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच आयोजित किया जा चूका है।

#23. COP-27 जलवायु शिखर सम्मलेन की मेजबानी कौन करेगा

Ans-C.मिस्र

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल्ल सीसी ने ग्लास्गो में जारी COP -26 सम्मलेन दौरान अफ़्रीकी देशो की और से रूचि के बाद 2022 में COP 27 के सम्मलेन की मेजबानी का निर्णय लिया। यही पर, 2023 में COP-28 की मेजबानी करेगा संयुक्त अरब अमीरात(UAE) का निर्णय लिया गया।

Finish

शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *