Thu. Mar 28th, 2024
शेयर करें

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप
Photo@Twitter

सन्दर्भ:

:बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया है।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग पुनिया:

: 65 किलोग्राम भार वर्ग में बजरंग ने पुएर्टो रिको के सेबस्टियन रिवेरा को 11-9 से हरा कर कांस्य पदक अपने नाम की।
:इस मैच से पहले बजरंग को क्वार्टर फाइनल में यूएसए के जॉन दियाकोमिहालिस ने पराजित किया था।
:लेकिन रेपचेज के माध्यम से बजरंग इस मैच में पहुंचे और पदक हासिल की।
:बजरंग ने रेपचेज के पहले मैच में आर्मेनिया के वेजगेन तेवान्यान को कड़ी टक्कर देते हुए हराया।
:बजरंग पुनिया का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में यह चौथा पदक है।
:बजरंग ने 2013 में कांस्य, 2018 में रजत और 2019 में फिर से कांस्य पदक जीता।
:बजरंग पुनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चार पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान हैं।
:भारत ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप अभियान में दो कांस्य पदक के साथ समाप्त किया।
:बजरंग से पहले विनेश फोगट ने महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विनेश फोगाट:

:विनेश फोगाट ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई हैं।
:विनेश ने पिछले सप्ताह 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीत कर यह उपलब्धि हासिल की है।
:इस प्रतिरोगिता में स्वीडन की एम्मा जोना मालमग्रेन को हराकर विनेश ने यह पदक जीता।
:विनेश फोगाट ने रेपचेज दौर के माध्यम से कांस्य प्ले-ऑफ में जगह बनाई थी।
:2019 सत्र में नूर-सुल्तान (कजाकिस्तान) में विनेश ने कांस्य पदक जीता था।
:विनेश कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी है।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप प्रमुख तथ्य:

:2022 विश्व विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन बेलग्रेड, सर्बिया में किया गया।
:इस 17 वें संस्करण का आयोजन 10 सितम्बर से 18 सितम्बर 2022 के बीच किया गया।
:इस प्रतियोगिता में अमेरिका ने 7स्वर्ण 6 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 15 पदक जीत सूची में प्रथम स्थान पर रहा।
:जबकि जापान 7 स्वर्ण,1 रजत और 5 कांस्य पदकों सहित कुल 13 हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा।
:वही तुर्की 4 स्वर्ण और 3 कांस्य पदकों के सहित कुल 7 पदकों सहित तीसरे स्थान पर है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *