Fri. Mar 29th, 2024
विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2022विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2022 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: गोवा में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (WAC) और आरोग्य एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया गया।

9वीं (WAC) का उद्देश्य है:

: वैश्विक स्तर पर चिकित्सा की आयुष प्रणाली की प्रभावकारिता और ताकत का प्रदर्शन करना।

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के बारें में:

: 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (डब्ल्यूएसी) का उद्घाटन आज पणजी, गोवा में किया गया।
: सरकार ने आयुष मंत्रालय के गठन करके आयुर्वेद के विश्वव्यापी विस्तार को सुगम बनाया है।
: आयुर्वेद कांग्रेस की गतिविधियां पूरी दुनिया में चिकित्सा और कल्याण की ऐसी पारंपरिक प्रणालियों के प्रचार में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
: विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2022 का आयोजन 8 से 11 दिसंबर तक किया जा रहा है।
: इसके माध्यम से आयुर्वेद क्षेत्र को मजबूत करने, इसके भविष्य की कल्पना करने और आयुर्वेद वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए पेशेवरों तथा उपभोक्ताओं के बीच बातचीत की सुविधा के लिए नेटवर्किंग और ज्ञान आदान-प्रदान करने के लिए उद्योग के अग्रदूतों, चिकित्सकों, पारंपरिक वैद्यों, शिक्षाविदों, छात्रों, दवा निर्माताओं, औषधीय पौधा उत्पादकों और विपणन रणनीतिकारों सहित सभी हितधारकों के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करना है।
: देश में आयुष (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) क्षेत्र का बाजार आकार 2014 के 3 बिलियन डॉलर से बढ़कर अब 18 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है, जिसमें छह गुना की अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
: 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो में 53 देशों के 400 विदेशी प्रतिनिधियों सहित दुनिया भर के 4500 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

आरोग्य एक्सपो 2022 के बारें में:

: आयुष इलाज के लिए आयुष वीजा की शुरुआत एक ऐतिहासिक फैसला है।
: गोवा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के आगामी उपग्रह केंद्र से राज्य में आयुर्वेदिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
: गोवा के छात्रों को संस्थान में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश में 50% आरक्षण मिलेगा।
: आरोग्य एक्सपो में 215 से अधिक कंपनियां, प्रमुख आयुर्वेद ब्रांड, दवा निर्माता तथा आयुर्वेद से संबंधित शैक्षिक और अनुसंधान एवं विकास संस्थान भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 11 दिसंबर को डब्ल्यूएसी के समापन समारोह में शामिल होने वाले हैं।
: आयुष्मान’ कॉमिक पुस्तक श्रृंखला के तीसरे संस्करण का भी विमोचन किया गया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *