Thu. Mar 28th, 2024
15बी वाई 12705 (मोरमुगाओ)15बी वाई 12705 (मोरमुगाओ) Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: प्रोजेक्ट 15बी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक के दूसरा जहाज 15बी वाई 12705 (मोरमुगाओ) को 24 नवंबर 2022 को भारतीय नौसेना को सौंपा गया।

15बी वाई 12705 (मोरमुगाओ):

: प्रोजेक्ट 15बी के चार जहाजों के लिए करार पर 28 जनवरी 2011 को हस्ताक्षर किए गए थे।
: यह परियोजना पिछले दशक में कमीशन किए गए कोलकाता श्रेणी (प्रोजेक्‍ट 15ए) के विध्वंसक का फॉलो-ऑन है।
: इसका प्रमुख जहाजआईएनएस विशाखापत्तनम पहले ही 21 नवंबर 2021 को भारतीय नौसेना में शामिल हो चुका है।
: इसका डिज़ाइन युद्धपोत डिज़ाइन ब्यूरो द्वारा बनाया गया है।
: मोरमुगाओ की कील जून 2015 में रखी गई थी और जहाज को 17 सितंबर 2016 को लॉन्च किया गया था।
: जहाज 163 मीटर लंबा और 17 मीटर चौड़ा है, पूरी तरह से लोड होने पर 7400 टन विस्थापित होता है।
: इसकी अधिकतम गति 30 समुद्री मील है।
: ‘फ्लोट’ और ‘मूव’ श्रेणियों में अनेक स्वदेशी उपकरणों के अलावा, विध्वंसक को निम्‍नांकित प्रमुख स्वदेशी हथियारों के साथ भी स्थापित किया गया है।
: यह जहाज 19 दिसंबर 2021 को गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर अपनी पहली समुद्री यात्रा के लिए रवाना हुआ था और जहाज की आपूर्ति कर दी गई है।

: मोरमुगाओ की डिलीवरी ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उत्सव के भाग के रूप में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में भारत सरकार तथा भारतीय नौसेना द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहन की पुष्टि है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *