Fri. Apr 19th, 2024
'समन्वय 2022'समन्वय 2022 Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय वायु सेना वायु सेना स्टेशन आगरा में वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास ‘समन्वय 2022’ आयोजित कर रही है।

इसका उद्देश्य है:

: संस्थागत आपदा प्रबंधन अवसंरचनाओं तथा आकस्मिक उपायों के प्रभाव का आकलन करना।

समन्वय 2022 के बारें में:

: इसका आयोजन 28 नवंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2022 तक किया जाएगा।
: इस अभ्यास में आपदा प्रबंधन पर एक संगोष्ठी, एक ‘मल्‍टी एजेंसी अभ्‍यास’ शामिल होगा।
: इसमें विभिन्न एचएडीआर परिसंपत्तियों के स्थिर और उड़ान प्रदर्शन तथा एक ‘टेबल टॉप अभ्यास’ होगा।
: देश के विभिन्न हितधारकों की भागीदारी के साथ इस अभ्यास में आसियान देशों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
: समन्वय 2022 नागरिक प्रशासन, सशस्त्र बलों, एनडीएमए, एनआईडीएम, एनडीआरएफ, डीआरडीओ, बीआरओ, आईएमडी, एनआरएस तथा आईएनसीओआईएस सहित विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय हितधारकों के संयुक्‍त दृष्टिकोण को बढ़ावा देगा।
: अभ्यास का उद्देश्य आसियान सदस्य देशों के साथ डोमेन ज्ञान, अनुभव तथा श्रेष्‍ठ व्‍यवहारों के आदान-प्रदान के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करना भी है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *