Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण शुरु कर दी

सन्दर्भ-आखिरकार रूस ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की शुरुआत कर दी है।
प्रमुख तथ्य-:इस अभियान के तहत रूस ने राजधानी कीव पर मिसाइल आक्रमण किया है,इसके अतिरिक्त पूर्वी यूक्रेन,खारकिव,और मरियुपोल जैसी जगहों से भी धमाकों की आवाज आने की रिपोर्ट मिली है।
:इसके साथ ही रूस ने अन्य देशों को भी चेतावनी दी है कि रूसी कार्यवाही में किसी भी तरह के हस्तक्षेप की गंभीर परिणाम होंगे।
:रूसी सेना के घुसने के बीच यूक्रेन ने देश में मार्शल लॉ लगा दिया है।
:इस हमलें के बाद शेयर बाजार में 3% की गिरावट देखी गई है,साथ ही तेल की कीमतों और सोने की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है।
:ज्ञात है कि 2014 में रूस ने यूक्रेन में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह क्षेत्र क्रीमिया पर अधिकार कर लिया था और तब से ही दोनों के बीच तनाव चला आ रहा है।
:हाल ही में रूस ने पूर्वी यूक्रेन के डॉनेक्स और लुहांस को स्वतंत्र क्षेत्र के तौर पर मान्यता प्रदान की थी।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *