Thu. Mar 28th, 2024
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 प्रारंभराष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 प्रारंभ Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 मुंबई में चर्चगेट स्थित आजाद मैदान में प्रारंभ किया गया।

इसका उद्देश्य है:

: सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बढ़ावा देना।

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2023 के बारें में:

: इसका आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा 11 से 19 फरवरी 2023 तक किया जाएगा।
: संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर वर्ष भारत के अलग-अलग राज्यों में इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
: यह साल 2019 में मध्य प्रदेश में, 2022 में आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में आयोजित किया गया।
: राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना का स्थायी संदेश देता है।
: यह महोत्सव दर्शाता है कि भाषा एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों में कई विविधताओं के बावजूद, भारत एकजुट तथा एक राष्ट्र है।
: आने वाले समय में यह महोत्सव कुंभ मेले की तरह ही विश्व प्रसिद्ध होगा
: इस महोत्सव को “एक भारत श्रेष्ठ भारत” से प्रेरित तथा कला एवं संस्कृति के माध्यम से भारत की विविधता के उत्सव को दर्शाने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने हेतु आयोजित किया जा रहा है।
: यह महोत्सव भारत की समृद्ध संस्कृति को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाएगा और देशवासियों के बीच हमारी स्वदेशी संस्कृति एवं कला के प्रति आदर तथा प्रेम को फिर से जागृत करेगा।
: इस महोत्सव में करीब 350 लोक एवं जनजातीय कलाकार अपने मोहक प्रदर्शनों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे और उनमें उत्साह भरेंगे।
: साथ ही सभी सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों से लगभग 150 शिल्पकारों को आंगन के तहत उनकी कला एवं शिल्प बिक्री-सह-प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसके लिए लगभग 70 स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं।
: पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी नागरिकों और कला प्रेमियों के लिए प्रवेश निःशुल्क है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *