Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

JIYA RAI-PALK STRAIT
मिस जिया राय ने पलक जलडमरूमध्य पार किया

सन्दर्भ-नेवी चिल्ड्रन स्कूल (मुंबई) की मिस जिया राय ने रिकॉर्ड समय में पलक/पाक जलडमरूमध्य पार किया है।
प्रमुख तथ्य-20 मार्च 2022 को पलक जलडमरूमध्य में तलाईमन्नार (श्रीलंका) से धनुषकोडि (भारत) तक यात्रा की।
:जिया राय ने कुल 29 किलोमीटर की दूरी 13 घंटे 10 मिनट तैर कर भारत का नाम रौशन किया।
:ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित जिया राय ने 13 साल और 10 महीने की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है।
:इस तरह जिया पलक/पाक जलडमरूमध्य पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र और तेज महिला तैराक बन गई है।
:इससे पूर्व यह रिकॉर्ड सुश्री बुला चौधरी के नाम था जिन्होंने 2014 में इसे 13 घंटे 52 मिनट में पार किया था।
:इसका आयोजन पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (PSFI) द्वारा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया,तमिलनाडु की स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी और ऑटिज्म सोसाइटी ऑफ इंडिया सहित कई एजेंसियों के सहयोग से किया गया था।
:इस आयोजन के लिए जिया को वित्तीय पारितोषिक गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा प्रदान किया गया था।
:इस आयोजन में श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंकाई जल क्षेत्र में जबकि भारतीय नौसेना तथा तटरक्षक बल ने भारतीय जल धारा क्षेत्र में तलाश और बचाव कवर प्रदान किया।
:जिया राय ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित है फिर भी विश्व के सभी महासागरों में तैरने के मिशन पर है।
:जिया राय नेवी चिल्ड्रन स्कूल मुंबई की छात्रा है तथा इनके पिता भारतीय नौसेना में अधिकारी एवं INS कुंजली पर MC-AT-ARMS-II है।

:जिया को प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022 सहित कई पुरस्कार मिल चुकें है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *