Thu. Apr 25th, 2024
शेयर करें

SENA PRAMUKH MANOJ C PANDEY
मनोज सी पांडे को बनाया गया अगला थल सेनाध्यक्ष
Photo:PIB

सन्दर्भ-वर्तमान में सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी पांडे को सरकार ने अगला सेनाध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रमुख तथ्य-इस पद पर उनकी नियुक्ति 30 अप्रैल, 2022 की दोपहर से प्रभावी होगी।
:वर्तमान सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे (General M M Naravane) इस महीने के आखिर में सेवानिवृत्त (Retired) हो रहे हैं।
:इनकी नियुक्ति 29वें सेना प्रमुख तौर पर किया जाएगा।
:इस तरह ये कोर ऑफ इंजीनियर्स से पहले अधिकारी बन गए हैं,जो सेना प्रमुख बना है।
:24 दिसंबर, 1982 को भारतीय सेना की कोर ऑफ इंजीनियर्स (द बॉम्बे सैपर्स) में कमीशन दिया गया था।
:39 वर्षों से अधिक समय की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा अवधि के दौरान इन्होने विभिन्न कमानों,अधिकारी पदों और प्रशिक्षण सम्बन्धी नियुक्तियों पर काम किया है।
:इन्होने पश्चिमी युद्ध क्षेत्र में एक इंजीनियर ब्रिगेड की कमान संभाली है।
:इन्होने हमलावार फौजी दस्ते के साथ काम किया है और इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर एक पैदल ब्रिगेड के साथ उनकी सेवाएं भी शामिल हैं।
:पश्चिमी लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्र में एक माउंटेन डिवीजन तथा एलएसी के साथ और पूर्वी कमान के काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशन क्षेत्र में एक कोर की कमान संभाली थी।
:चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के पद के लिए नियुक्ति अभी भी प्रतीक्षित है जो रिक्त हो गया है


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *