Thu. Apr 18th, 2024
प्रधानमंत्री ने लांच किया G-20 के लिए लोगो,थीम और वेबसाइटप्रधानमंत्री ने लांच किया G-20 के लिए लोगो,थीम और वेबसाइट Photo@Social Media
शेयर करें

सन्दर्भ:

: प्रधानमंत्री ने आज 8 नवंबर 2022 को भारत के G-20 नेतृत्व के लिए लोगो, थीम और वेबसाइट को लांच किया।

G-20 सम्मलेन 2022:

: एक दिसंबर से भारत, G-20 की अध्यक्षता करेगा।
: G-20 ऐसे देशों का समूह है जिनका आर्थिक सामर्थ्य विश्व की 85% GDP का प्रतिनिधित्व करता है।
: G-20 उन 20 देशों का समूह है, जो विश्व के 75% व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं।
: G-20 उन 20 देशों का समूह है, जिसमें विश्व की दो-तिहाई जनसंख्या समाहित है।
: देशवासियों से Logo के लिए उनके बहुमूल्य सुझाव मांगे थे।
: G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है, यह एक संदेश और एक भावना है।
: इस Logo और Theme में वसुधैव कुटुंबकम’ के मंत्र के जरिए विश्व बंधुत्व की भावना को प्रतिबिम्बित किया जा रहा है।
: इस Logo में कमल का फूल, भारत की पौराणिक धरोहर, हमारी आस्था, हमारी बौद्धिकता, को चित्रित कर रहा है।
: युद्ध से मुक्ति के लिए बुद्ध के जो संदेश हैं, हिंसा के प्रतिरोध में महात्मा गांधी के जो समाधान हैं, G-20 के जरिए भारत उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊर्जा दे रहा है।
: भारत के लिए ये समिट केवल एक डिप्लोमैटिक मीटिंग नहीं है बल्कि एक नई ज़िम्मेदारी है।
: यह आयोजन 130 करोड़ भारतीयों की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतिनिधित्‍व है।
: G-20 से भारत दिखा सकता हैं कि कैसे democracy जब एक व्यवस्था के साथ-साथ एक संस्कार और संस्कृति बन जाती है, तो conflicts का scope समाप्त हो जाता है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *