Thu. Mar 28th, 2024
शेयर करें

विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन
विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन
Photo@Twitter

सन्दर्भ:

:प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय डेयरी महासंघ विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया।

इसका थीम/विषय है:

:“डेयरी फॉर न्यूट्रिशन एंड लाइवलीहुड”

विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 2022 प्रमुख तथ्य:

:भारत में डेयरी कोऑपरेटिव का एक ऐसा विशाल नेटवर्क है।
:भारत के डेयरी सेक्टर की असली कर्णधार महिलाएं हैं।
:यह गरीब देशों के लिए एक अच्छा व्यवसाय मॉडल है।
:डेयरी कॉपरेटिव्स देश के दो लाख से ज्यादा गांवों में है जो लगभग दो करोड़ किसानों से दिन में दो बार दूध जमा करती हैं।
: 8.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का उत्पादन डेयरी क्षेत्र में होता है।
:भारत में दूध का उत्पादन 2% वैश्विक विकास दर के मुकाबले 6% वार्षिक दर से बढ़ रहा है।
:वर्तमान में भारत में 210 मिलियन टन तक दूध का उत्पादन हो रहा है जबकि 2014 में यह उत्पादन 146 मिलियन टन था।
: डेयरी पशुओं का सबसे बड़ा डेटाबेस तैयार कर रहा है भारत, इस हेतु पशु -आधार बनवा रही है।
: हर पशु की टैगिंग हो रही है जो डेयरी सेक्टर से जुड़े है।
:सरकार 2025 तक 100% पशुओं को फुट एंड माउथ डिजीज और ब्रुसलॉसिस की वैक्सीन लगाएगी।
:भारतीय वैज्ञानिकों ने लम्पी स्किन डिजीज की स्वदेशी वैक्सीन भी तैयार कर ली है।
:पशुधन क्षेत्र की संपूर्ण गतिविधियों को कैप्चर करने हेतु एक डिजिटल सिस्टम पर काम किया जा रहा है।
:राष्ट्रीय गोकुल मिशन, गोवर्धन योजना, डेयरी क्षेत्र का डिजिटलीकरण और मवेशियों के सार्वभौमिक टीकाकरण के साथ-साथ सिंगल-यूज वाली प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने जैसी योजनाएं उस दिशा में कदम हैं।

IDF WDS -2022 सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *