Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

झूलन गोस्वामी
झूलन गोस्वामी
Photo@cricinfo

सन्दर्भ:
: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बॉलिंग लेजेंड क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने 25 सितंबर 2022 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

झूलन गोस्वामी के बारें में:
: लॉर्ड्स इंग्लैंड में, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम का तीसरा एक दिवसीय,उनका आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच था।
: भारतीय महिला ने इंग्लैंड को 3-0 से पराजित कर उनको शानदार बिदाई दी।
: ‘बाबुल’ के नाम से प्रसिद्ध झूलन निशित गोस्वामी का जन्म 25 नवंबर 1982 को नादिया, पश्चिम बंगाल में हुआ था।
: उन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था।
: उन्होंने 12 टेस्ट में 44 विकेट, 204 एकदिवसीय में 255 विकेट, और 68 टी20 में 56 विकेट लिए।
: उन्होंने कुल 284 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और कुल 355 विकेट लिए।
: झूलन विश्व में दूसरी महिला खिलाडी है जिनका लम्बा कैरियर 19 वर्ष 272 दिन रहा।
: सबसे लम्बा कैरियर न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर वे बर्ट का 20 वर्ष 355 दिन रहा।
: उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के रूप में 2008-2011 तक अपनी सेवाएं दी।

झूलन गोस्वामी
झूलन गोस्वामी
Photo@cricinfo

: झूलन को निम्न पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया –
2007 – आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद वर्ष की महिला क्रिकेटर)
2010 – क्रिकेट के लिए अर्जुन पुरस्कार
2012 – खेल के लिए पद्म श्री (क्रिकेट)


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *