Fri. Apr 26th, 2024
शेयर करें

जलदूत ऐप
जलदूत ऐप
Photo@Twitter

सन्दर्भ:

: केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्‍य मंत्री श्री गिरिराज सिंह 27 सितम्बर 2022 को जलदूत ऐप का शुभारंभ करेंगे।

उद्देश्य है:

: देश के किसी भी गांव के चयनित कुओं के जल स्तर पता लगाने के लिए

जलदूत ऐप के बारें में:

: यह ऐप ग्राम रोजगार सहायक (GRS) को वर्ष में दो बार (मॉनसून पूर्व और मॉनसून के बाद) चयनित कुओं के जल स्तर को मापने में सक्षम बनाएगा।
: प्रत्येक गाँव में पर्याप्त संख्या में माप स्थानों (2-3) का चयन करने की जरुरत होगी,जो उस गांव में भूजल स्तर के प्रतिनिधि होंगे।
: यह ऐप पंचायतों को मजबूत डेटा के साथ सहायता प्रदान करेगा
: इस डाटा का उपयोग आगे कार्यों की बेहतर योजना के लिए किया जा सकता है।
: भूजल डेटा का उपयोग ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) और महात्मा गांधी नरेगा योजना अभ्यास के एक भाग के रूप में किया जा सकता है।
: इस डाटा का उपयोग इसके अलावा विभिन्न प्रकार के अनुसंधान और अन्य उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है।
: भारत में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में वाटरशेड विकास, वनीकरण, जल निकाय विकास और नवीनीकरण, वर्षा जल संचयन आदि के द्वारा जल प्रबंधन में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं।
: परन्तु भूजल के दोहन और सतही जल के दुरूपायोग से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है जिससे किसानो को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है ऐसे में देश भर में जल स्तर का मापन और अवलोकन जरुरी हो गया है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *