Thu. Apr 18th, 2024
शेयर करें

CHAPMIONS SE MILO PAHAL
‘चैंपियंस से मिलो’ पहल

सन्दर्भ-भारतीय तैराक और टोक्यो ओलम्पिक में भाग ले चुके श्रीहरि नटराज ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘चैंपियंस से मिलो’ पहल के लिए 19 फरवरी, 2022 को बंगलुरू के आर. वी. गर्ल्स हाई स्कूल का भ्रमण किया।
प्रमुख तथ्य-कर्नाटक में पहली बार यह विशेष स्कूल भ्रमण अभियान हुआ।
:जबकि नीरज चोपड़ा,और बजरंग पूनिया ने क्रमशः गुजरात और हरियाणा का भ्रमण किया था।
:ओलम्पियन नाविक वरुण ठक्कर तथा केसी गणपति ने तमिलनाडु के स्थानीय स्कूलों का दौरा किया था।
:आगे के दिनों में पैरालम्पिक पदक विजेता अवनि लेखारा और मरियप्पन थंगावेलु इस पहल को आगे बढ़ाएंगे और क्रमशः राजस्थान तथा तमिलनाडु राज्यों में स्कूलों का भ्रमण करेंगे।
:इस पहल से फिटनेस,पोषण और स्वास्थ्य के महत्व को समझने में काफी सहायता मिलेगी,इससे न सिर्फ बच्चों को बल्कि देश में खेलों के विकास को भी खासा प्रोत्साहन मिलेगा।
:चैंपियंस से मिलो’ पहल सरकार के ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का हिस्सा है, जिसका शुभारम्भ ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दिसंबर, 2021 में और पैरालम्पिक कांस्य पदक विजेता शरद कुमार ने जनवरी, 2022 में की थी।
:स्कूल भ्रमण अभियान शिक्षा मंत्रालय और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है,जिसमें ओलम्पियन और पैरालम्पियन स्कूली बच्चों के साथ अपने अनुभव, जीवन के सबक साझा करते हैं,साथ ही सही खानपान पर सुझाव और प्रेरणा देते हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *