Sun. May 19th, 2024
शेयर करें

KISAN BHAGIDARI PRATHMIKTA HAMARI ABHIYAN
किसान भागीदारी,प्राथमिकता हमारी’ का आयोजन
Photo:Twitter

सन्दर्भ-कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के विभिन्न अन्य मंत्रालयों/विभागों के सहयोग से “किसान भागीदारी,प्राथमिकता हमारी” अभियान का आयोजन कर रहा है।
प्रमुख तथ्य-इसका आयोजन 25 से 30 अप्रैल, 2022 तक किया जाएगा।
:इसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप आयोजित किया जा रहा है।
:इस अभियान के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग किसानों के लिए क्षेत्रीय स्तर पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित करेगा।
:कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि मेला और प्राकृतिक खेती पर प्रक्षेत्र प्रदर्शनी का आयोजन करेगा।
:केंद्रीय कृषि मंत्री सामान्य सेवा केंद्र (CSC) द्वारा आयोजित फसल बीमा पर राष्ट्रव्यापी कार्यशाला का लॉन्च करेंगे।
:ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ-साथ DAY-NRLM के तहत कृषि परितंत्र और पशुधन प्रथाओं पर एक व्याख्यान आयोजित किया जाएगा।
:एक जिला एक उत्पाद (ODOP) पर एक वेबिनार भी आयोजित किया जाएगा।
:75 चयनित किसानों और उद्यमियों का एक राष्ट्रीय आत्म निर्भर भारत सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
:इस में देश भर में प्रत्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से 1 करोड़ से अधिक किसानों और हितधारकों के भाग लेने की संभावना है।
:अभियान के दौरान भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्षों में कृषि विकास की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा।
:साथ ही भारत सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के तहत गतिविधियों और उपलब्धियों को भी रेखांकित किया जाएगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *