Sun. May 19th, 2024
शेयर करें

हेमकोश
हेमकोश
Photo@PIB

सन्दर्भ:

:प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री जयंत बरुआ से असमिया शब्दकोशहेमकोश’ के ब्रेल संस्करण की एक प्रति प्राप्त की।

हेमकोश के बारें में:

:हेमकोश 19वीं शताब्दी के शुरुआती असमिया शब्दकोशों में से एक है।
:हेमकोश असमिया भाषा का दूसरा शब्दकोश है।
:पहला असमिया शब्दकोश डॉ. माइल्स ब्रोंसन, एक अमेरिकी बैपटिस्ट मिशनरी द्वारा संकलित किया गया था।
:ब्रोंसन डिक्शनरी के प्रकाशन के 33 साल बाद इसका प्रकाशन हुआ।
:इसका सबसे पहले प्रकाशन 1919 में हेमचन्द्र बरुआ ने किया था।
:इसमें लगभग 22,346 शब्द थे।
:इसका प्रकाशन सदिन प्रतिदिन समूह के द्वारा किया जाता है।
:इसके ब्रेल संस्करण का विमोचन असम के राज्यपाल जगदीश मुखी द्वारा किया गया था।
:यह संस्कृत वर्तनी पर आधारित असमिया भाषा का पहला व्युत्पत्ति संबंधी शब्दकोश है।
:इस शब्दकोश को असमिया शब्दावली का “मानक” संदर्भ माना जाता है।

ब्रेल लिपि क्या है:

:यह लिपि दृष्टिबाधित लोगो के पढ़ने हेतु बनाई गई लिपि है।
:इसका अविष्कार लुई ब्रेल द्वारा 1825 में किया गया था।
:लुई ब्रेल के जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है।
:इसमें अंग्रेजी के 26 अक्षरों के साथ प्रत्येक आयताकार सेल में दो पंक्तियों में बने थोड़े -थोड़े उभार वाले 6 बिन्दु यानि डॉट्स होते हैं,जिन्हे स्पर्श करके अक्षरों की पहचान की जाती है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *