Fri. Apr 19th, 2024
अल मोहेद अल हिंदी- 2023अल मोहेद अल हिंदी- 2023 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय नौसेना और रॉयल सऊदी नेवल फोर्स (RSNF) के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘अल मोहेद अल हिंदी- 2023’ के दूसरे संस्करण का समुद्री चरण का आयोजन किया गया।

अल मोहेद अल हिंदी- 2023 के बारें में:

: यह द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 23-25 मई, 2023 को सऊदी अरब के अल जुबैल में आयोजित किया गया।
: समुद्र में आयोजित इस तीन दिवसीय अभ्यास में समुद्री परिचालनों की एक व्यापक पहुंच देखी गई
: ‘अल मोहेद अल हिंदी- 2023’ के सफल आयोजन ने दोनों नौसेनाओं के बीच उच्च स्तर की पेशेवरता, अंतरपरिचालनीयता और सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों के आदान-प्रदान को प्रदर्शित किया।
: इस द्विपक्षीय अभ्यास ने अपने सभी उद्देश्यों को पूरा किया है, दोनों पक्ष इसके अगले संस्करण में इसे और अधिक उन्नत स्तर पर ले जाने की सोच रखते हैं।
: इस अभ्यास का समापन समुद्र में डीब्रीफ (अभ्यास पूरा होने पर सवाल-जवाब) के साथ हुआ और उसके बाद पारंपरिक स्टीम पास्ट हुआ।
: भारत की ओर से इस अभ्यास में INS तरकश, INS सुभद्रा और डोर्नियर मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट (MPA) ने हिस्सा लिया।
: वहीं, RSNF का प्रतिनिधित्व एचएमएस बद्र व अब्दुल अजीज, MH 60R हेलो और UAV द्वारा किया गया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *