Fri. Apr 19th, 2024
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2023अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2023 Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: आज 18 मई 2023 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2023 का उद्घाटन करेंगे

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2023 का विषय/थीम है:

: ‘संग्रहालय, स्थिरता और कल्याण’

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2023 के बारें में:

: आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 47वें अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (IMD) का जश्न मनाने हेतु इसका आयोजन किया जा रहा है।
: संग्रहालय एक्सपो को संग्रहालय पेशेवरों के साथ संग्रहालयों पर एक समग्र बातचीत शुरू करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि वे भारत की सांस्कृतिक कूटनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में विकसित हो सकें।
: कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक में आगामी राष्ट्रीय संग्रहालय के एक वर्चुअल वॉकथ्रू का भी उद्घाटन करेंगे।
: यह संग्रहालय भारत के अतीत से संबंधित उन ऐतिहासिक घटनाओं, व्यक्तित्वों, विचारों और उपलब्धियों को उजागर करने और प्रदर्शित करने का एक व्यापक प्रयास है, जिन्होंने भारत के वर्तमान के निर्माण में योगदान दिया है।
: प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो के शुभंकर, ग्राफिक नॉवेल – संग्रहालय में एक दिन, भारतीय संग्रहालयों की निर्देशिका, कर्तव्य पथ के पॉकेट मानचित्र और संग्रहालय कार्ड का भी विमोचन करेंगे।
: अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो का शुभंकर चेन्नापट्टनम कला शैली में लकड़ी से बनी डांसिंग गर्ल का समकालीन वर्जन है।
: द ग्राफिक नॉवेल राष्ट्रीय संग्रहालय में आने वाले बच्चों के एक समूह को चित्रित करता है, जहां वे संग्रहालय में उपलब्ध करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में सीखते हैं।
: संग्रहालय कार्ड देश भर में प्रतिष्ठित संग्रहालयों के सचित्र अग्रभागों के साथ 75 कार्डों का एक सेट है।
: यह सभी उम्र के लोगों के लिए संग्रहालयों से परिचित कराने का एक अभिनव तरीका है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *