Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

ANTARRASHTRIYA YOG DIWAS KA SHIRSHAK CHUNA GAYA-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए चुना गया शीर्षक

सन्दर्भ-केंद्रीय आयुष, पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री,श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY-2022) विषय की घोषणामन की बात” कार्यक्रम के अपने संबोधन में की थी।

इस वर्ष का शीर्षक/विषय/Theme है:

:“मानवता के लिए योग (Yoga for Humanity)”

प्रमुख तथ्य-यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस I(DY-2022) का 8वाँ संस्करण है।
:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 समारोह का मुख्य कार्यक्रम कर्नाटक के मैसूर (Mysuru) में आयोजित किया जाएगा।
:पिछले साल के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय “स्वास्थ्य के लिए योग” था।
:इस वर्ष विशेष रूप से दिव्यांग लोगों, ट्रांसजेंडर आबादी, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए गए हैं।
:स्कूलों में योग शिक्षा का एक अभिन्न अंग, मानवीय मूल्यों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
:इस वर्ष हमारे गांवों/ग्राम पंचायतों में भी बड़ी संख्या में भागीदारी होगी,क्योंकि सामान्य सेवा केंद्र (CSC) सामान्य योग प्रोटोकॉल (CYP) के अभ्यास और प्रशिक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं।
:8वें संस्करण में कई चीज़ें पहली बार देखने को मिलेंगी,उनमें से “गार्जियन रिंग (Guardian Ring)” नामक एक अभिनव कार्यक्रम है,जो सूर्य की गति को प्रदर्शित करेगा
:75 राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित स्थलों पर भी 21 जून को बड़े पैमाने पर सामान्य योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन होगा।
:मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से आयुष मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY 2022) के 8 वें संस्करण को कई कार्यक्रमों के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है।
:13 मार्च 2022 को 100 दिनों की उलटी गिनती को चिह्नित करने के लिए एक पूर्वावलोकन कार्यक्रम मनाया गया।
:लाल किले में 75वें दिन उलटी गिनती का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
:50वें दिन की उलटी गिनती शिवसागर (असम) में और 25वें दिन की उलटी गिनती हैदराबाद (तेलंगाना) में मनाई गई।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *