Fri. Mar 29th, 2024
स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, जल शक्ति मंत्रालय स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 राष्ट्रपति द्वारा प्रदान करेगा

इसका उद्देश्य है:

: जल क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं/अग्रणी महिलाओं के असाधारण योगदान का उत्सव मनाना।

स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023:

: मंत्रालय के विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों के तहत असाधारण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करके महिलाओं के नेतृत्व का उत्सव मना रहा है।
: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (SBM-G), जल जीवन मिशन (JJM) और राष्ट्रीय जल मिशन (NWM) के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 18 पुरस्कार प्रदान करेंगी
: पुरस्कार प्रदान करने के अलावा, राष्ट्रपति जल शक्ति अभियान- कैच द रेन 2023 अभियान की भी शुरुआत करेंगी।
: इसको “जल शक्ति से नारी शक्ति” की विषय-वस्‍तु के साथ स्वीकार किया जा रहा है।
: इसकी विषयवस्तु है “पीने ​​के पानी के लिए स्रोत की स्थिरता
: जल शक्ति से नारी शक्ति’ पर एक वीडियो और एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगी
: प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को JJM का शुभारंभ किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 2024 तक हर ग्रामीण परिवार को नल के पानी का कनेक्शन मिले।
: आज, जीवन बदलने वाले जल जीवन मिशन के तहत लगातार प्रयासों के साथ, 11 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से पानी मिल रहा है।
: राष्ट्रीय जल मिशन का आदर्श वाक्य “जीवन के लिए पानी का सम्मान” है
: पुरस्‍कार गांव/ग्राम पंचायत/ब्लॉक/जिला/राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेश की महिला प्रतिनिधियों, सरपंचों, स्वच्छाग्रहियों, जल वाहिनी, जल योद्धाओं आदि को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किए जाएंगे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *