Sat. Jul 27th, 2024
एक्स एकुवेरिनएक्स एकुवेरिन Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “एक्स एकुवेरिन” का आगाज़ हो गया।

इस अभ्यास का उद्देश्य है:

: संयुक्त राष्ट्र के अनुसार काउंटर इंसर्जेंसी/आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना और संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों को अंजाम देना।

“एक्स एकुवेरिन” के बारें में:

: यह अभ्यास 11 से 24 जून 2023 तक चौबटिया, उत्तराखंड में होगा।
: यह इस अभ्यास का 12वाँ संस्करण है।
: इस अभ्यास का 11वां संस्करण दिसंबर 2021 में मालदीव में आयोजित किया गया था।
: ‘मित्र’ अर्थ वाला एकुवेरिन, भारत और मालदीव में वैकल्पिक रूप से आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है।
: भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल की एक पलटन जितनी क्षमता वाली टुकड़ी 14 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में भाग लेगी।
: दोनों देशों के बीच ये रक्षा सहयोग, संयुक्त अभ्यास करने से लेकर रक्षा प्रशिक्षण और उपकरण आवश्यकताओं के लिए मालदीव की सहायता करने तक फैला हुआ है।
: दोनों देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और सैन्य सहयोग में बहुत नजदीकी और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
: ‘एक्स एक्यूवेरिन’ दोनों देशों के बीच इन संबंधों को और मजबूत करने में मदद करेगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *