Sat. Jul 27th, 2024
संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास साइक्लोन-Iसंयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास साइक्लोन-I Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारत और मिस्र की सेनाओं के बीच “अभ्यास साइक्लोन-I” का आयोजन राजस्थान के जैसलमेर में

इसका लक्ष्य है:

: दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना।

अभ्यास साइक्लोन-I के बारें में:

: इसका आयोजन 14 जनवरी, 2023 से किया जा रहा है।
: इस 14 दिवसीय सैन्याभ्यास का संचालन राजस्थान के रेगिस्तानों में किया जा रहा है।
: दोनों देशों की सेनाओं के बीच अब तक का पहला संयुक्त अभ्यास है।
: “अभ्यास साइक्लोन-I” अपनी तरह का पहला सैन्याभ्यास है, जिसमें दोनों देशों के विशेष बल संयुक्त रूप से एक मंच पर एकत्र हुए हैं।
: इस सैन्याभ्यास में आतंकवाद विरोधी, टोह लगाना, धावा बोलना और अन्य विशेष अभियानों को भी शामिल किया गया है।
: इसके तहत रेगिस्तानी इलाके में विशेष बलों के आपसी तालमेल, संचालन और पेशेवराना कौशल को एक-दूसरे से साझा करेंगे।
: संयुक्त सैन्याभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं की संस्कृति और मानस को समझने में सहायता मिलेगी, जिसके आधार पर सैन्य सहयोग तथा आपसी संचालन को बढ़ाया जा सकेगा।
: इससे भारत और मिस्र के बीच राजनयिक रिश्ते भी और मजबूत होंगे
: इससे दोनों देशों के उन्नत विशेष बल स्नाइपिंग, कॉम्बेट-फ्री फॉल, टोह लगाने, निगरानी करने, लक्ष्य निर्धारित करने जैसे कौशलों को साझा करेंगे।
: साथ ही हथियारों, उपकरणों, नवाचारों, तकनीकों, रणनीतियों और प्रक्रियों सम्बंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान भी करेंगे।
: इसमें हिस्सा लेने वाले सैन्यकर्मी संयुक्त रूप से योजना बनाने, युद्ध-भूमि में मुकाबला करने, आतंकी ठिकानों/कैम्पों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने और बड़े लक्ष्यों पर स्नाइपर-शूटिंग का भी अभ्यास करेंगे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *